लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पंडितों के सामूहिक पलायन पर पंडित संगठन और प्रशासन आमने-सामने, जानें प्रशासन ने क्या कहा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 27, 2022 15:16 IST

स्थानीय प्रशासन के प्रवक्ता का कहना था कि जो परिवार जम्मू गए हैं वे पहले भी सर्दियों की शुरूआत के साथ ही कश्मीर से पलायन करते थे और सिर्फ कश्मीरी पंडित ही नहीं बल्कि कई मुस्लिम परिवार भी सर्दी की परिस्थितियों से बचने की खातिर अस्थाई पलायन का रास्ता अख्तियार करते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय प्रशासन के प्रवक्ता का कहना था कि कश्मीरी पंडित परिवारों के सामूहिक पलायन की खबरें निराधार हैं।प्रशासन का दावा था कि कश्मीर में पंडितों की सुरक्षा की खातिर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। कश्मीर में आजकल एक नए पलायन ने जन्म लिया हुआ है।

जम्मू: इस माह की 15 तारीख को शोपियां के चौधरीगुंड गांव में एक कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद उपरांत गांव के कुछ कश्मीरी पंडित परिवारों द्वारा डर और दहशतजदा माहौल के कारण सामूहिक पलायन कर जम्मू में शरण लेने के मुद्दे पर कश्मीरी पंडित संगठन और स्थानीय प्रशासन अब आमने सामने है। 

कश्मीरी पंडितों के संगठन केपीएसएस का तो यह दावा था कि एक माह में 17 कश्मीरी पंडित परिवारों ने कश्मीर का त्याग किया है जिसमें से 10 परिवार चौधरीगुंड के थे जहां से पूर्ण कृष्ण बट कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद उन्होंने आतंकी धमकी और दहशतपूर्ण माहौल से बचने की खातिर जम्मू का रुख कर लिया। पर स्थानीय प्रशासन ऐसा नहीं मानता है। 

स्थानीय प्रशासन के प्रवक्ता का कहना था कि कश्मीरी पंडित परिवारों के सामूहिक पलायन की खबरें निराधार हैं। उनका कहना था कि जो परिवार जम्मू गए हैं वे पहले भी सर्दियों की शुरूआत के साथ ही कश्मीर से पलायन करते थे और सिर्फ कश्मीरी पंडित ही नहीं बल्कि कई मुस्लिम परिवार भी सर्दी की परिस्थितियों से बचने की खातिर अस्थाई पलायन का रास्ता अख्तियार करते रहे हैं।

हालांकि प्रवक्ता का कहना था कि दुर्भाय से यह एक संयोग था कि सर्दी की शुरूआत और एक कश्मीरी पंडित की हत्या एक ही समय होने के कारण हुए पलायन को इस हत्या के साथ जोड़ लिया गया है। उनका दावा था कि कश्मीर में पंडितों की सुरक्षा की खातिर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। वैसे यह एक सच्चाई है कि कश्मीर में आजकल एक नए पलायन ने जन्म लिया हुआ है। 

इस अस्थाई पलायन के लिए हमेशा सर्दियां ही जिम्मेदार हैं क्योंकि भयानक सर्दी के चलते और बिजली की जबरदस्त कमी के कारण कश्मीरियों का कश्मीर में जीना मुहाल होने लगा है जिस कारण वे सर्दियों की शुरूआत में ही जम्मू समेत देश के अन्य हिस्सों की ओर रुख करने लगे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडित
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज