लाइव न्यूज़ :

पंचायत चुनाव: पश्चिम बंगाल के 19 जिलों में आज हो रहा पुनर्मतदान, मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 175 मतदान केंद्र पर फिर से वोटिंग

By भाषा | Updated: July 10, 2023 08:44 IST

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा देखने को मिली थी। कई जगहों पर इससे चुनाव प्रभावित हुए थे और इन्हें अमान्य घोषित कर दिया गया था। अब इन जगहों पर आज मतदान फिर से कराए जा रहे हैं।

Open in App

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 19 जिलों के 696 मतदान केंद्रों (बूथ) पर सोमवार सुबह सात बजे पुनर्मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों और चुनाव संबंधी हिंसा में 15 लोगों की मौत के बाद इन केंद्रों पर पंचायत चुनाव के दौरान हुए मतदान को अमान्य घोषित कर दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच शाम पांच बजे तक पुनर्मतदान होगा और प्रत्येक मतदान केंद्र पर राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय बल के चार जवान तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन जिलों में पुनर्मतदान की घोषणा की गई है, उनमें मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 175 मतदान केंद्र हैं और उसके बाद मालदा में 109 मतदान केंद्र हैं।

नदिया में 89 मतदान केंद्र पर, कूच बिहार में 53, उत्तर 24 परगना में 46, उत्तर दिनाजपुर में 42, दक्षिण 24 परगना में 36, पूर्व मेदिनीपुर में 31 और हुगली में 29 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है। उन्होंने बताया कि दार्जिलिंग, झारग्राम और कलिम्पोंग जिलों में पुनर्मतदान का आदेश नहीं दिया गया।

उन्होंने बताया कि हिंसा तथा मतपेटियों व मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ की खबरों की समीक्षा करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने रविवार शाम को इन 696 मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के फैसले की घोषणा की थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को 61,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। कई स्थानों पर मतपेटियां लूट ली गईं या उनमें आग लगा दी गईं और तालाबों में फेंक दी गईं, जिससे हिंसा भड़क गई थी। राज्य के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीट के लिए शनिवार को हुए मतदान में 5.67 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र थे।

टॅग्स :पश्चिम बंगालपंचायत चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र