लाइव न्यूज़ :

CAA प्रदर्शनों में हो रहे हिंसा पर BJP सांसद ने कहा-"पाकिस्तान समर्थित आतंकियों व सिमी कार्यकर्ताओं ने भड़कायी हिंसा"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 15:21 IST

लालवानी ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को जिस तरह के इनपुट मिल रहे हैं, उनके मुताबिक संशोधित नागरिकता कानून मामले में देश में सामने आयी हिंसक घटनाओं में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों और सिमी जैसे प्रतिबंधित संगठन के लोगों का हाथ है।"

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, "हमने देखा कि दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा में कोई भी विद्यार्थी संलिप्त नहीं था।लालवानी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के एक अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

इंदौर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने दावा किया कि संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में देश के अलग-अलग भागों में सामने आयी हिंसक घटनाओं में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों और प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के कार्यकर्ताओं की भूमिका है।

इस कानून के समर्थन में यहां भाजपा के प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद लालवानी ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को जिस तरह के इनपुट मिल रहे हैं, उनके मुताबिक संशोधित नागरिकता कानून मामले में देश में सामने आयी हिंसक घटनाओं में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों और सिमी जैसे प्रतिबंधित संगठन के लोगों का हाथ है।"

उन्होंने कहा, "हमने देखा कि दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा में कोई भी विद्यार्थी संलिप्त नहीं था। इन घटनाओं में वे लोग शामिल हैं जो अराजकता फैलाते हुए देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये।" उन्होंने कहा, "संशोधित नागरिकता कानून से देश के अल्पसंख्यक समुदाय के किसी भी वैध नागरिक का अहित नहीं होने वाला है।

लेकिन कांग्रेस इस विषय में जान-बूझकर भ्रम फैला रही है और पाकिस्तान की भाषा बोल रही है।" लालवानी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के एक अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के नाम संबोधित ज्ञापन में मांग की गयी है कि संशोधित नागरिकता कानून को कांग्रेस शासित राज्य में जल्द लागू कराया जाये।

भाजपा नेता ने दावा किया कि अगर मध्य प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून लागू नहीं किया गया, तो दस हजार से ज्यादा हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता से वंचित होना पड़ सकता है। लालवानी ने कहा कि पाकिस्तान में कथित रूप से धार्मिक आधार पर जारी जुल्मो-सितम से परेशान होकर इन लोगों ने मध्य प्रदेश में शरण ले रखी है।

उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा इंदौर में इस कानून के समर्थन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनइंदौरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो