लाइव न्यूज़ :

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान पर एक्शन, आतंकवादियों को उन्हीं के भाषा में जवाब देकर साफ करो?, कठोर कदम उठाने की जरूरत

By एस पी सिन्हा | Updated: April 24, 2025 17:35 IST

Pahalgam Terror Attack: भाजपा विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय कृत्य है।

Open in App
ठळक मुद्देसुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आतंकवाद के अड्डों को जड़ से खत्म किया जाए।पाकिस्तान के साथ हर प्रकार के कूटनीतिक संबंधों को सीमित करना शामिल है। निंदनीय करार देते हुए कहा कि 26 निर्दोष लोगों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

Pahalgam Terror Attack: केंद्र सरकार के द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए सख्त फैसलों का बिहार के नेताओं ने समर्थन किया है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारत सरकार के इस फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि सरकार ने जो भी कदम उठाए हैं, पूरा देश उसके साथ खड़ा है। लेकिन अब वक्त है कठोरतम फैसलों का। उन्होंने मांग की कि आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाए और उनका सफाया किया जाए। साथ ही उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि इतने बड़े पर्यटक स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल क्यों नहीं थे, और आखिर कहां चूक हुई? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जो निर्णय लिए जा रहे हैं, वे अब तक के सबसे कठोर फैसले हैं, लेकिन यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आतंकवाद के अड्डों को जड़ से खत्म किया जाए। वहीं, भाजपा विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय कृत्य है।

उन्होंने कहा कि जिस महिला के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था उसके पति की हत्या कर दी गई। इस तरह के जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले, किसी धर्म या जाति से नहीं होते, उनका एकमात्र मकसद दहशत फैलाना होता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस हमले के बाद जो भी निर्णय लिए हैं, वे ऐतिहासिक हैं।

इनमें पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग को बंद करना, सिंधु जल समझौते पर रोक लगाना, पाकिस्तानी राजनयिकों को एक सप्ताह में देश छोड़ने का निर्देश देना और पाकिस्तान के साथ हर प्रकार के कूटनीतिक संबंधों को सीमित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि अब यह समय सिर्फ कार्रवाई का है।

भारत अब किसी भी सूरत में आतंकी गतिविधियों को सहन नहीं करेगा और आतंकियों के सरपरस्तों को भी इसका परिणाम भुगतना होगा। वहीं, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी इस आतंकी हमले को बेहद निंदनीय करार देते हुए कहा कि 26 निर्दोष लोगों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

भारत सरकार का फैसला सही है। इसके साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश में मातम पसरा है और 26 लोगों की चिताएं ठंडी भी नहीं हुईं, ऐसे वक्त में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस दर्द से आहत है और किसी भी राजनीतिक बयानबाजी को माफ नहीं करेगी।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्ताननरेंद्र मोदीशहबाज शरीफPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील