लाइव न्यूज़ :

'पहलगाम आतंकी हमला न केवल भारत, बल्कि पूरी मानवता के लिए आघात है', ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बोले मोदी

By रुस्तम राणा | Updated: July 6, 2025 23:02 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्राजील में शिखर सम्मेलन के दौरान कहा, "आतंकवाद मानवता के सामने सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है। हाल ही में भारत को पहलगाम में एक अमानवीय और कायराना आतंकवादी हमले का सामना करना पड़ा। यह पूरी मानवता पर हमला था।"

Open in App

BRICS Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमला न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक आघात है। पीएम ने ब्राजील में शिखर सम्मेलन के दौरान कहा, "आतंकवाद मानवता के सामने सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है। हाल ही में भारत को पहलगाम में एक अमानवीय और कायराना आतंकवादी हमले का सामना करना पड़ा। यह पूरी मानवता पर हमला था।"

प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हैं, जहां वे वैश्विक नेताओं के साथ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स देशों को आतंकवाद पर काबू पाने के लिए एक स्पष्ट और एकीकृत रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा, "आतंकवाद जैसे विषय पर दोहरे मानदंडों की कोई गुंजाइश नहीं है! अगर कोई देश आतंकवाद को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देता है, तो उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।"

ब्रिक्स घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई और आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही सहित सभी तरह के आतंकवाद से निपटने के लिए समूह की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। शिखर सम्मेलन के दौरान ‘शांति और सुरक्षा तथा वैश्विक शासन में सुधार’ पर सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने शांति और भाईचारे के मूल्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, "ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान 'शांति और सुरक्षा तथा वैश्विक शासन में सुधार' पर सत्र में, शांति और भाईचारे के मूल्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। आखिरकार, विश्व शांति और सुरक्षा हमारे साझा हितों और भविष्य की नींव हैं।"

प्रधानमंत्री ने दिन में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए वैश्विक दक्षिण के हाशिए पर पड़े देशों की समस्या का समाधान करने के लिए वैश्विक संस्थाओं में व्यापक सुधारों की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जलवायु वित्त, सतत विकास और प्रौद्योगिकी पहुंच के मामले में वैश्विक दक्षिण को सिर्फ सांकेतिक इशारे ही दिए गए हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBRICSBrazil
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?