लाइव न्यूज़ :

Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण, यहां देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 25, 2023 9:23 PM

Padma Awards 2023: तेलंगाना के 80 वर्षीय भाषा विज्ञान प्रोफेसर बी. रामकृष्ण रेड्डी को साहित्य और शिक्षा (भाषाविज्ञान) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअजय कुमार मंडावी को कला (लकड़ी पर नक्काशी) के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा।मिज़ो लोक गायक के.सी. रनरेमसंगी को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। मुलायम सिंह यादव, एस एम कृष्णा, उस्ताद जाकिर हुसैन, बालकृष्ण दोशी, श्रीनिवास वर्धन और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान शरणार्थी शिविरों में सेवा देने वाले और ओआरएस के जनक दिलीप महालनाबिस को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा।

2023 में 106 लोगों को पद्म पुरस्कार दिया जाएगा। 6 को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। इस बार 19 महिलाएं विजेता हैं। उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, उपन्यासकार एस एल भैरप्पा, सुधा मूर्ति सहित नौ व्यक्ति पद्म भूषण से सम्मानित किये जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, संपग्र सरकार में विदेश मंत्री रह चुके एस एम कृष्णा और तबला वादक जाकिर हुसैन सहित छह लोगों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

मुलायम सिंह यादव के साथ ही डॉक्टर दिलीप महालनाबिस और मशहूर वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुना गया है। इस साल, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को ट्वीट कर बधाई दी।

उन्होंने कहा, "भारत के लिए उनके समृद्ध और विविध योगदान और विकास पथ को बढ़ाने के उनके प्रयासों को देश स्वीकार करता है।" अमेरिका स्थित गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को भी पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुना गया है। बयान के अनुसार प्रसिद्ध उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, उपन्यासकार एस एल भैरप्पा और लेखिका सुधा मूर्ति सहित नौ लोगों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है।

राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत), अभिनेत्री रवीना टंडन, मणिपुर भाजपा अध्यक्ष टी चौबा सिंह सहित 91 लोगों को पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है। पद्म पुरस्कारों के लिए घोषित नामों में महाराष्ट्र से 12, कर्नाटक और गुजरात से आठ-आठ व्यक्ति शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्वारा ये सम्मान औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं जिनका आयोजन आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में किया जाता है। सात लोगों को मरणोपरांत इस सम्मान के लिए चुना गया है। पद्म सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं और यह तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं।

रतन चंद्र कार, हीराबाई लोबी, मुनीश्वर चंदर डावर को पद्म श्री देने की घोषणा की गई है। तेलंगाना के 80 वर्षीय भाषा विज्ञान प्रोफेसर बी. रामकृष्ण रेड्डी को साहित्य और शिक्षा (भाषाविज्ञान) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। कांकेर के गोंड ट्राइबल वुड कार्वर अजय कुमार मंडावी को कला (लकड़ी पर नक्काशी) के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

3 दशकों से अधिक समय से मिज़ो सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने वाले आइज़वाल के मिज़ो लोक गायक के.सी. रनरेमसंगी को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। जलपाईगुड़ी के 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। जैविक खेती करने वाले 98 वर्षीय किसान तुला राम उप्रेती को भी पद्मश्री मिलेगा।

भानुभाई चित्रारा को 400 साल पुरानी माता नी पछेड़ी पारंपरिक शिल्प की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। पिछले 200 वर्षों से कश्मीर में बेहतरीन संतूर बनाने वाले परिवार के 8वीं पीढ़ी के संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद ज़ाज़ को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा। छोटा उदयपुर के पिथौरा कलाकार परेश राठवा को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

गढ़चिरौली के जादीपट्टी रंगभूमि कलाकार परशुराम कोमाजी खुने को कला (रंगमंच) के क्षेत्र में पद्म श्री से नवाज़ा जाएगा। छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार डोमार सिंह कुंवर को कला (नृत्य) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। 

चिक्काबल्लापुर के वयोवृद्ध थमाटे प्रतिपादक मुनिवेंकटप्पा को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। नगा सामाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे, केरल के गांधीवादी वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल, नगा संगीतकार मोआ सुबोंग पद्म श्री से सम्मानित होंगे। 

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्सपद्म भूषणपद्म विभूषणपद्म श्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: दिल छू लेने वाला पल! प्रधानमंत्री मोदी ने पद्मश्री से सम्मानित द्रोण भुइयां को पैर छूकर किया प्रणाम

भारतडॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग: कानून की दुनिया के महर्षि फली एस नरीमन और रेडियो की मखमली आवाज वाले अमीन सयानी इतने बड़े क्यों थे...?

भारतPadma Award 2024: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पद्म भूषण पुरस्कार मिलने पर जताई खुशी, फैंस के नाम समर्पित किया पुरस्कार

भारतJordan Lepcha Padma Shri award: 25 वर्ष से लेपचा जनजाति की सांस्कृतिक विरासत को संजो रहे जॉर्डन को पद्मश्री सम्मान, जानें

भारतPadma Awards 2024: 5 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्मश्री पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतपूर्व आप नेता शाजिया इल्मी का आरोप- 'AAP में रहते हुए सहा दुर्व्यवहार, वहां मारपीट करना बहुत सामान्य बात'

भारतVIDEO: स्टाफ से बहस करते हुए स्वाति मालीवाल की वीडियो फुटेज वायरल; 'आप' सांसद ने दी प्रतिक्रिया

भारतस्वाति मालीवाल मारपीट मामले को लेकर सीतारमण ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- "ये सीएम क्या महिलाओं को सुरक्षा देगा"

भारतSaran Lok Sabha Elections 2024: लालू यादव की बेटी और राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य की उम्मीदवारी पर खतरा!, पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर, जानिए

भारतSaran Lok Sabha Elections 2024: लालू यादव की बेटी और राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य की उम्मीदवारी पर खतरा!, पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर, जानिए