लाइव न्यूज़ :

भारत में लाखों भिखारी पेट पालने के लिए हाथ फैलाकर मांग रहे हैं भीख, मोदी सरकार ने जारी किए ये आंकड़ा

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 21, 2018 15:27 IST

देश में  चार लाख, 13 हजार 670 भिखारी भीख मांगकर अपना पेट पाल रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा भिखारी पश्चिम बंगाल में हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 मार्चः जहां भारत के रोशनी से चमचमाते महानगरों की तस्वीर हर किसी के दिलो-दिमाग में बस जाती हैं, वहीं एक तस्वीर इस भारत की यह भी है कि इन महानगरों और शहरों में लाखों की संख्या में भिखारी घूम रहे हैं। ये दर-दर भटकर और लोगों के आगे हाथ फैलाकर भीख मांगकर पेट पाल रहे हैं और कभी-कभी भीख न भी मिलने पर भूखे पेट खुले आसमान के नीचे सो जाते हैं। ऐसे भिखारियों को लेकर सरकार ने एक आकड़ा जारी किया है। 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में  चार लाख, 13 हजार 670 भिखारी भीख मांगकर अपना पेट पाल रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा भिखारी पश्चिम बंगाल में हैं। यहां लगभग 81 हजार की संख्या पाई गई है। हालांकि सबसे कम संख्या लक्षद्वीप है, जहां सिर्फ दो भिखारी भीख मांगते हैं।

नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जिन चार लाख, 13 हजार 670 भिखारियों की संख्या में दो लाख 21 हजार 673 पुरुष हैं, जबकि एक लाख 91 हजार 997 महिलाएं हैं। यह जानकारी सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत ने लिखित में दी है। 

खबरों के अनुसार, मंत्री की ओर से यह आकंड़े लोकसभा को लिखे गए एक पत्र में दिए गए हैं, जोकि 2011 की जनगणना के अनुसार हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश का नाम भिखारियों की सूची में दूसरे नंबर पर है। यहां 65 हजार 835 भिखारी रहते हैं। तीसरे नबंर पर आंध्र प्रदेश है, जहां 30 हजार 218 भिखारी रहते हैं। 

सरकार की रिपोर्ट के अनुसरा, केंद्र शासित प्रदेशों की स्थिति अच्छी है। यहां लक्षद्वीप में दो, दादर नगर हवेली में 19, दमन-दीव में 22, अंडमान -निकोबार द्वीप में 56, नई दिल्ली में 2187 और चंडीगढ़ में 121 भिखारी पाए गए हैं।

टॅग्स :मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज