लाइव न्यूज़ :

नगालैंड के नोकलाक जिले में 'स्क्रब टाइफस' बीमारी का प्रकोप, जानिए क्या होते हैं लक्षण

By भाषा | Updated: September 19, 2020 11:54 IST

इस संक्रमण से पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्क्रब टाइफस बीमारी ओरियेंटिया सुटसुगमुशी नामक जीवाणु से होती है। यह एक प्रकार की संक्रमित घुन के काटने से होती है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोविड-19 महामारी के बीच नगालैंड के नोकलाक जिला प्रशासन ने जिले में ‘स्क्रब टाइफस’ के प्रकोप की बात कही है। इस साल जनवरी से अब तक स्क्रब टाइफस के 618 मामले सामने आये हैं। 

कोहिमा: कोविड-19 महामारी के बीच नगालैंड के नोकलाक जिला प्रशासन ने जिले में ‘स्क्रब टाइफस’ के प्रकोप की बात कही है। नोकलाक के उप संभागीय अधिकारी (सिविल) सी फुनियांग ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (नोकलाक) से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में इस साल जनवरी से अब तक स्क्रब टाइफस के 618 मामले सामने आये हैं। 

उन्होंने कहा कि इस संक्रमण से पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्क्रब टाइफस बीमारी ओरियेंटिया सुटसुगमुशी नामक जीवाणु से होती है। यह एक प्रकार की संक्रमित घुन के काटने से होती है। इसके प्रमुख लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और त्वचा पर चकत्ते पड़ना है। एसडीओ ने जनता से इस तरह के किसी भी लक्षण की शिकायत पर स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क करने को कहा है। 

इधर, नगालैंड सरकार ने सुअरों के आयात पर लगी पाबंदी आशिंक रूप से हटाने का निर्णय किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। असम में ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ फैलने के मद्देनजर नगालैंड ने 28 अप्रैल को आयात पर पाबंदी लगा दी थी। एक अधिसूचना में मुख्य सचिव तेमजेन तॉय ने कहा कि स्वस्थ एवं प्रमाणित सुअरों के पंजाब एवं हरियाणा से आयात पर लगी पाबंदी तत्काल प्रभाव से आंशिक तौर पर हटा ली गई है। 

असम, अरूणाचल प्रदेश और वे सभी राज्य जहां स्वाइन बुखार का प्रकोप है, वहां से आयात पर अब भी पाबंदी है। उन्होंने कहा कि यह फैसला आर्थिक महत्व को, मांग और खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सरकार ने माल वाहकों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया भी जारी की है।  

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई