लाइव न्यूज़ :

हमारी दिशादृष्टि सरकार गठन तक सीमित नहीं है : नितिन गडकरी

By भाषा | Updated: November 16, 2019 01:36 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने शुक्रवार को आरएसएस की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी विचारधारा के बारे में हमारी स्पष्ट दिशादृष्टि है और हमें राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए काम करना चाहिए: नितिन गडकरीगडकरी ने महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बारे में कोई सीधी टिप्पणी नहीं की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उससे जुड़े संगठनों की दिशादृष्टि बस ‘सरकार गठन’ तक सीमित नहीं है बल्कि उसका संबंध राष्ट्र निर्माण से है। वह यहां आरएसएस की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ हमारी (संघ परिवार की) स्पष्ट दिशादृष्टि है, यह बस सरकार गठन या किसी को मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनाने तक सीमित नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अपनी विचारधारा के बारे में हमारी स्पष्ट दिशादृष्टि है और हमें राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए काम करना चाहिए।’’

गडकरी ने महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बारे में कोई सीधी टिप्पणी नहीं की जहां उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बावजूद सरकार नहीं बना पायी। उन्होंने कहा, ‘‘विचारधारा महत्वपूर्ण है लेकिन मानवीय संबंध हमारे लिए और भी महत्वपूर्ण हैं।’’ 

टॅग्स :नितिन गडकरीआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

भारतदिल्ली नगर निगमः प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत डिप्टी मेयर, आप-कांग्रेस बाहर?

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज