लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने सामाजिक न्याय बैठक में लिया हिस्सा

By रुस्तम राणा | Updated: April 3, 2023 21:48 IST

सम्मेलन को संबोधित करते हुए हुए तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा, सामाजिक न्याय की प्राप्ति के लिए संघर्ष किसी एक राज्य का मुद्दा नहीं है। यह कुछ राज्यों का मुद्दा नहीं है। यह सभी राज्यों से संबंधित मुद्दा है और यह भारतीय समाज की संरचना से जुड़ा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देइस कार्यक्रम को सीएम स्टालिन सहित कुछ नेताओं ने वर्चुअली संबोधित कियासम्मेलन को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों की एकता के प्रदर्शन के रूप में देखा जा सकता हैसम्मेलन में अशोक गहलोत, हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव, डेरेक ओ'ब्रायन, संजय सिंह समेत विपक्ष के कई नेताओं ने हिस्सा लिया

नई दिल्ली: प्रमुख विपक्षी नेताओं ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन का विषय था "सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाना और सामाजिक न्याय आंदोलन के लिए संयुक्त राष्ट्रीय कार्यक्रम"। गौरतलब है कि ऑल इंडिया फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस स्टालिन के दिमाग की उपज है। सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम को सीएम स्टालिन सहित कुछ नेताओं ने वर्चुअली संबोधित किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए हुए तमिलनाडु के सीएम ने कहा, सामाजिक न्याय की प्राप्ति के लिए संघर्ष किसी एक राज्य का मुद्दा नहीं है। यह कुछ राज्यों का मुद्दा नहीं है। यह सभी राज्यों से संबंधित मुद्दा है और यह भारतीय समाज की संरचना से जुड़ा हुआ है। स्टालिन ने आगे कहा, प्रत्येक राज्य में वर्ग और जाति के आधार पर समस्याओं की डिग्री में अंतर हो सकता है। लेकिन मुद्दे का मूल एक ही है - घोर भेदभाव। जहां कहीं भी भेदभाव, बहिष्कार, अस्पृश्यता और दासता है, अन्याय, जो दवा इन जहरों को ठीक कर सकती है वह सामाजिक न्याय है।

सम्मेलन को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों की एकता के प्रदर्शन के रूप में देखा जा सकता है। सम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके झारखंड के समकक्ष हेमंत सोरेन और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाग लिया। बैठक में भाग लेने वाले अन्य नेताओं में डेरेक ओ'ब्रायन (तृणमूल कांग्रेस), संजय सिंह (आम आदमी पार्टी), माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी राजा, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और नेशनल कांफ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला शामिल थे।

विपक्ष को एकजुट करने के लिए डीएमके का यह दूसरा प्रयास था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यादव और अब्दुल्ला उन लोगों में शामिल थे जो हाल ही में द्रमुक प्रमुख के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल हुए थे।

टॅग्स :एमके स्टालिनTamil Naduनेता विपक्षलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?