लाइव न्यूज़ :

मप्र में बाघ के हमले में एक महिला की मौत

By भाषा | Updated: November 19, 2020 15:22 IST

Open in App

शहडोल (मप्र), 19 नवंबर मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन में बृहस्पतिवार को एक बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई।

शहडोल उत्तर वन मंडल के वन मंडलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत आखेटपुर में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े पांच बजे उस समय हुई, जब बाघ ने गांव में अपने घर में सो रही समरिया पटेल (40) पर हमला कर दिया।

बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों ने विरोध किया और मांग की कि वन विभाग को ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिये उपाय करने चाहिये।

गुप्ता ने बताया कि नियमानुसार पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये मुआवजे की राशि दी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला