लाइव न्यूज़ :

पुंछ में घुसपैठ करते हुए एक आतंकी ढेर, दो जख्मी हालत में जिन्दा पकड़े गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 9, 2023 17:11 IST

आतंकियों ने शनिवार और रविवार की रात को एलओसी पर स्थित शाहपुर की फारवर्ड पोस्ट के पास तारबंदी को काटा था और सतर्क गश्ती दल द्वारा ललकारे जाने पर हुई मुठभेड़ में एक आतंकी वहीं पर ढेर हो गया जबकि बाकी गहन जंगल में घुसने में कायमाब रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे आतंकीतीन आतंकियों में से एक को ढेर कर दिया गयादो अन्य को आठ घंटों की मशक्कत और मुठभेड़ के बाद जिन्दा पकड़ लिया गया

जम्मू: भारतीय सेना ने पुंछ इलाके में एलओसी को पार कर भीतर घुसे चले आने वाले तीन आतंकियों में से एक को ढेर कर दिया जबकि दो अन्य को आठ घंटों की मशक्कत और मुठभेड़ के बाद जिन्दा पकड़ लिया गया। फिलहाल सेना इस पर खामोश है कि और कितने आतंकी भीतर घुसने में कामयाब रहे हैं।

सेना प्रवक्ता ने आज सुबह खुद दावा किया था कि आतंकियों का एक बड़ा दल पुंछ में एलओसी को पार करने में कामयाब रहा था। सूत्र बताते थे कि आतंकियों ने शनिवार और रविवार की रात को एलओसी पर स्थित शाहपुर की फारवर्ड पोस्ट के पास तारबंदी को काटा था और सतर्क गश्ती दल द्वारा ललकारे जाने पर हुई मुठभेड़ में एक आतंकी वहीं पर ढेर हो गया जबकि बाकी गहन जंगल में घुसने में कायमाब रहे थे।

प्रवक्ता के अनुसार, सुबह 3 बजे की इस घटना के बाद भारतीय क्षेत्र में घुस कर गुम हो जाने वाले आतंकियों की तलाश आरंभ की गई और करीब आठ घंटों की मशक्कत के बाद दो के साथ मुठभेड़ के उपरांत उन्हें जिन्दा पकड़ लिया गया। फिलहाल जख्मी हालत में जिन्दा पकड़े गए दोनों आतंकियों की पहचान उजागर नहीं की गई थी जबकि मारे गए आतंकी की भी पहचान नहीं हो पाई थी। पर सूत्र बताते थे कि तीनों पाकिस्तानी नागरिक हैं।

पर इतना जरूर था कि इलाके में अभी भी सर्च आप्रेशन जारी था। कारण, सेना को शंका है कि मरने वाले और पकड़े जाने वाले आतंकियों के कुछ और साथी भी हो सकते हैं जो भारतीय क्षेत्र में गहन जंगलों में लापता हो चुके हैं। फिलहाल इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए तथा जख्मी हालत में पकड़े दोनों जिन्दा आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। बता दें कि सीमा पर इन दिनों बढ़ी गतिविधियों को लेकर सेना सतर्क है।

टॅग्स :Jammuभारतीय सेनाआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज