लाइव न्यूज़ :

अवनि लेखरा की जीत पर राष्ट्रपति ने कहा, आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत प्रफुल्लित

By भाषा | Updated: August 30, 2021 12:49 IST

Open in App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला अवनि लेखरा को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत प्रफुल्लित है। 19 वर्षीय लेखरा ने सोमवार को तोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के आर-2 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर यह मुकाम हासिल किया। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत की एक और बेटी ने हमें गर्व करने का मौका दिया है। इतिहास रचने और पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर अवनि लेखरा को बधाइयां। आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत प्रफुल्लित है। आपकी असाधारण उपलब्धि से पोडियम पर हमारा तिरंगा लहराया।’’ राष्ट्रपति ने तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर चक्का फेंक एथलीट योगेश कथूनिया को और भाला फेंक स्पर्धा में पदक जीतने वाले देवेन्द्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर को भी बधाई दी। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘पैरालंपिक में खिलाड़ियों को देश का गौरव बढ़ाते देख बहुत खुशी हो रही है। योगेश कथूनिया ने चक्का फेंक में रजत पदक जीता, देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने भाला फेंक में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। बधाइयां....। हर भारतीय आपकी सफलता का गौरव गान कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज