लाइव न्यूज़ :

उमर अब्दुल्ला ने केंद्र को दी स्थिति पर भरोसा रखने की सलाह, मतदाताओं को विभाजित करने पर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 27, 2023 17:02 IST

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि मुहर्रम जुलूस की अनुमति देने का आज का निर्णय स्वागत योग्य है। लेकिन यह अकेले में लिया गया निर्णय नहीं होना चाहिए...मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हमारे समय में स्थिति सामान्य थी।

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल्लाह ने कहा कि मुहर्रम जुलूस की अनुमति देने का आज का निर्णय स्वागत योग्य है।उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस सरकार को स्थिति पर भरोसा रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि मौजूदा हालात में उन्हें कभी सीटें नहीं मिलेंगी।

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में पारंपरिक मार्ग पर मुहर्रम जुलूस की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस की अनुमति देने का आज का निर्णय स्वागत योग्य है। लेकिन यह अकेले में लिया गया निर्णय नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस सरकार को स्थिति पर भरोसा रखना चाहिए। या तो स्थिति सामान्य नहीं है, तो उन्हें दुनिया को यह बताना बंद कर देना चाहिए कि यह सामान्य है। सुप्रीम कोर्ट को यह बताना बंद करें कि स्थिति सामान्य है। क्योंकि अगर ये सामान्य है तो ईद की नमाज बंद मत करो, जामा मस्जिद में जुमे की नमाज बंद मत करो। धार्मिक नेताओं को उनकी धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने से न रोकें।"

उन्होंने आगे कहा, "मुहर्रम जुलूस की अनुमति देने का आज का निर्णय स्वागत योग्य है। लेकिन यह अकेले में लिया गया निर्णय नहीं होना चाहिए...मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हमारे समय में स्थिति सामान्य थी। मैं आपको यह बताने वाला पहला व्यक्ति हूं कि जब मैं मुख्यमंत्री था तो मेरे पास शासन करने के लिए एक असामान्य जम्मू-कश्मीर था।"

उमर अब्दुल्ला ने ये भी कहा, "हम सब कुछ करने में सक्षम नहीं थे। लेकिन फिर मैंने ईदगाह में नमाज़ पढ़ने की भी इजाजत दे दी...इसलिए आप यह तय नहीं कर सकते कि आपको कौन सी नमाज़ पसंद है और कौन सी पसंद नहीं।" भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि मौजूदा हालात में उन्हें कभी सीटें नहीं मिलेंगी। दरअसल, अगर आज चुनाव हो जाएं तो शायद दस सीटें भी पार नहीं कर पाएंगी।

उन्होंने कहा, "उनका राजनीतिक भविष्य इस बात से जुड़ा है कि वे जम्मू-कश्मीर में मतदाताओं को कैसे विभाजित कर सकते हैं। और वे यही कर रहे हैं। लेकिन चुनाव आने दीजिए। मुझे यकीन है कि आप पाएंगे कि जम्मू-कश्मीर के लोग बहुत समझदार हैं। वे उन्हें बांटने की इस तरह की साजिश नहीं होने देंगे।"

टॅग्स :उमर अब्दुल्लाBharatiya Janata Partyमुहर्रम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

कारोबार20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन?, जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रवाना, जानिए सुविधाएं

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र