लाइव न्यूज़ :

ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही तय समय से 30 दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई

By भाषा | Updated: November 29, 2020 21:37 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 नवंबर ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र अपने निर्धारित समय से 30 दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए रविवार को स्थगित कर दिया गया। विपक्ष द्वारा कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग समेत अन्य कई मुद्दों पर जारी हंगामे के बीच यह घोषणा की गई।

विधानसभा का 40 दिवसीय सत्र 31 दिसंबर तक जारी रहने वाला था। विपक्षी दलों ने इस कदम को ''असंवैधानिक'' करार दिया।

ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष एस एन पात्रो ने 11,700 करोड़ के ''व्यय के अनुपूरक विवरण के लिए विनियोग विधेयक, 2020-21'' के पारित होने के तुरंत बाद सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया।

विपक्ष के हंगामे के चलते जब सदन की कार्यवाही अपराह्न तीन बजे दोबारा शुरू की गई तो विनियोग विधेयक पारित होने के तुरंत बाद सरकार की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसका संसदीय कार्य मंत्री बीके अरुखा और बीजद विधायक अमर प्रसाद सत्पथी ने समर्थन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?