लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार का फरमान, जगन्नाथ मंदिर के गर्भ गृह में अब किसी को नहीं मिलेगी एंट्री

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 17, 2017 13:12 IST

Open in App

ओडिशा सरकार ने पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के पवित्र गर्भ गृह में अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपीज) समेत सभी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। प्रदेश के कानून मंत्रालय ने श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) से मंदिर के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाने को कहा है। कानून मंत्रालय ने एसजेटीए और पुरी के जिलाधीश को लिखित तौर पर निर्देश दिया कि विशिष्ट व्यक्तियों समेत श्रद्धालुओं को 'भीतर कथा' (लड़की का बना बाड़) से ही

मंदिर में देवी-देवताओं के दर्शन की अनुमति दी जाएगी। सेवकों या पुजारियों के सिवा किसी को किसी भी खास दिन गर्भ गृह में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निर्देश में कहा गया है कि 'प्रमाणिक दर्शन' और 'सहना मेला मेला दर्शन' के दौरान गर्भ गृह में प्रवेश वर्जित होना चाहिए। कानून विभाग ने जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक को आयोग की अनुशंसाओं को लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले न्यायमूर्ति बीपी दास की अध्यक्षता में जांच आयोग ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट ओडिशा सरकार 20 अप्रैल को सौंपी थी, जिसमें पुरी श्रीमंदिर में मामलों को कारगर बनाने के लिए कई कदम उठाने के सुझाव दिए थे। इस बीच उत्तर प्रदेश के दो लोगों को श्रीमंदिर पुलिस ने मंदिर परिसर में सेल्फी लेते समय हिरासत में लिया है। मंदिर परिसर में फोटोग्राफी वर्जित है।

 

टॅग्स :इंडियारहस्यमयी मंदिरहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज