लाइव न्यूज़ :

हृदयरोगों से पीड़ित बच्चों के नि:शुल्क उपचार के लिए ओडिशा ने किया एमओयू का विस्तार

By भाषा | Updated: November 20, 2020 11:36 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 20 नवंबर हृदय रोगों से पीड़ित गरीब बच्चों के नि:शुल्क उपचार संबंधी सेवाओं का विस्तार करने की खातिर ओडिशा सरकार ने प्रासंती मेडिकल सर्विसेस ऐंड रिसर्च फाउंडेशन (पीएमएसआरएफ) के साथ एक समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह समझौता अहमदाबाद के सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल के लिए अगले दो वर्ष तक प्रभावी रहेगा तथा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को इससे बहुत लाभ मिलेगा।

एमओयू पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनीत शरण, राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एन.के. दास समेत अन्य लोग मौजूद थे।

समझौते के मुताबिक बीमार बच्चों के आने जाने का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

एक अधिकारी ने बताया कि सभी सुविधाएं नि:शुल्क मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अब तक 1,019 बच्चों की हृदय की शल्यक्रिया हो चुकी है।

ओडिशा के रहने वाले दिल के रोगों के मरीज बच्चों के मुफ्त उपचार के लिए समझौता 18 नवंबर 2018 को किया गया था जिसका नए एमओयू के जरिए अब विस्तार हुआ है।

पटनायक ने कहा कि सरकार एमओयू का नवीकरण कर रही है ताकि राज्य के गरीब लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिलना सुनिश्चित हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम