लाइव न्यूज़ :

NVS Admit Card 2022: नॉन टीचिंग पदों के लिए नवोदय विद्यालय का एडमिट कार्ड जारी, इस तारिख को है परीक्षा, जानें प्रवेश पत्र निकालने का तरीका

By आजाद खान | Updated: February 27, 2022 13:09 IST

NVS Admit Card 2022 के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां से आप सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देNVS ने नॉन-टीचिंग भर्ती की परीतक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। यह परीक्षा 08 से 13 मार्च 2022 तक चलेगी।इससे जुड़ी तमाम जानकारियां आपको navodaya.gov.in पर मिल जाएगी।

NVS Admit Card 2022: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने नॉन-टीचिंग पदों के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। इसके तहत जो उम्मीदवार इस पद के लिए अपना फॉर्म भरे थे, वे अब वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया है जो 08 से 13 मार्च 2022 तक चलेगी। अगर आप अपने एडमिट कार्ड से जुड़ी और जानकारी लेना चाहते हैं तो आप इसे पहले डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी एग्जाम का समय और स्थान जैसी और सभी जानकारियां दी गई है। 

NVS Admit Card 2022: ऐसे करें एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 को डाउनलोड

एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 को डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। इसके माध्यम से आप आसानी से NVS Admit Card 2022 को डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्टेप्स 1. इसके लिए सबसे पहले आप एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।स्टेप्स 2. फिर आप ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वहां बताए गए लिंक पर क्लिक करें।स्टेप्स 3. इसके बाद आपसे अपना लॉगिन विवरण मांगा जाएगा, उसे वहां दर्ज करें।स्टेप्स 4. अंत में नवोदय विद्यालय का प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का ऑप्शन आ जाएगा। स्टेप्स 5. इसे यहां से डाउनलोड कर लें और फिर परीक्षा की तैयारी करें। 

NVS Admit Card 2022: किसकी परीक्षा कब होगी

जानकारी के मुताबिक, महिला स्टाफ नर्स, कैटरिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर और स्टेनोग्राफर के लिए परीक्षा 08 मार्च 2022 को होगी। जहां नियर सचिवालय सहायक (जेएनवी कैडर) और लैब अटेंडेंट के लिए परीक्षा 09 मार्च 2022 को होनी है वही सहायक अनुभाग अधिकारीए और एमटीएस के लिए परीक्षा को 10 मार्च 2022 को रखी गई है। इसके साथ 11 मार्च 2022 को जेएसए, ऑडिट असिस्टेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर का परीक्षा होना तय हुआ है। 

समिति ने जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर (सिविल), कैटरिंग असिस्टेंट और मेस हेल्पर के लिए 12 मार्च को परीक्षा लेगी। वहीं अगर सहायक आयुक्त की परीक्षा की बात की जाए तो यह परीक्षा 13 मार्च 2022 को होनी की बात है। 

टॅग्स :भारतexamएडमिट कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज