लाइव न्यूज़ :

Nuh Violence Updates: नूंह में हिंसा, यूपी और राजस्थान में अलर्ट, मथुरा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलवर और भरतपुर में गश्त तेज, धारा 144 लागू, इंटरनेट पर पुलिस सतर्क

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 2, 2023 19:37 IST

Nuh Violence Updates: मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नूंह में लोगों की संपत्तियों के नुकसान का आकलन करने के लिए एक योजना शुरू की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देतलाश के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी वह हम मुहैया कराएंगे।राज्यों की पुलिस आपस में सामंजस्य स्थापित किये हुए है।मथुरा के कोसी, बरसाना और गोवर्धन पुलिस थाना क्षेत्रों के इलाकों से सटा हुआ है।

Nuh Violence Updates: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक्शन लेना शुरू कर दिया। नूंह को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि राजस्थान सरकार ने बजरंग दल के मोनू मानेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हमने उनसे कहा है कि उसकी तलाश के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी वह हम मुहैया कराएंगे।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नूंह में लोगों की संपत्तियों के नुकसान का आकलन करने के लिए एक योजना शुरू की जाएगी। हमने एक अधिनियम पारित किया है जिसमें यह प्रावधान है कि किसी भी नुकसान के लिए, सरकार सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के लिए मुआवजा जारी करती है लेकिन जहां तक निजी संपत्ति का सवाल है, जिन लोगों ने नुकसान पहुंचाया है वे इसकी भरपाई के लिए उत्तरदायी हैं।

हरियाणा के नूंह और आस-पास के क्षेत्रों में भड़की हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया गया है और लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस बीच लखनऊ में बुधवार को जारी एक बयान में विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि पवित्र श्रावण मास, मोहर्रम एवं पड़ोसी राज्य में उत्पन्न हुई कानून व्यवस्था की स्थिति के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश के समस्त पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए है।

सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अजय कुमार साहनी ने बताया कि सहारनपुर मण्डल के सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिलों मे अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा से लगने वाले सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अब सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी इन जिलों में घूम रहे हैं।

साहनी ने बताया कि पड़ोसी राज्यों के जिलों से लगातार संपर्क बना है ताकि अराजक तत्वों पर निगाह रखी जा सके। उन्होंने कहा कि साथ ही जो भी खुफिया जानकारी है, वह एक दूसरे से साझा की जा रही है। उनके मुताबिक हरियाणा और उत्तर प्रदेश सीमा पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और दोनों राज्यों की पुलिस आपस में सामंजस्य स्थापित किये हुए है।

इसके पहले आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक कुमार ने मंगलवार को बताया था कि " हरियाणा का मेवात इलाका मथुरा के कोसी, बरसाना और गोवर्धन पुलिस थाना क्षेत्रों के इलाकों से सटा हुआ है, इसलिए इन तीनों थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।"

उन्होंने कहा था कि हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा था कि हर मिनट की स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।पड़ोसी राज्य हरियाणा के नूंह में फैली सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए राजस्थान में अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हरियाणा की सीमा से सटे भरतपुर के चार इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बृहस्पतिवार सुबह तक निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अलवर जिले के 10 और भरतपुर जिले के चार इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। भरतपुर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले के सीकरी, पहाड़ी, कामां, नगर इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक बंद किया गया है। वहीं कामां और पहाडी में निषेधाज्ञा लागू कर इन इलाकों में किसी भी तरह का जुलूस या रैली निकलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि भतरपुर हरियाणा सीमा पर फोर्स तैनात की गई है और यहां आने जाने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है। इससे पहले हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद भरतपुर के चार इलाकों में मोबाइल नेट सेवा को दो अगस्त सुबह छह बजे तक बंद किया गया था। हरियाणा हिंसा के विरोध में बुधवार को बजरंग दल के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर भी पुलिस पूरी तरह चौकस है।

अलवर जिले में भी अलर्ट जारी करते हुए 10 उपखंड क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए 10 दिन तक धारा 144 लगा दी गई है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) उत्तम सिंह शेखावत ने बताया कि हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्र अलवर, तिजारा, रामगढ़, गोविंदगढ़, कठूमर, लक्ष्मणगढ़, टपूकडा, मालाखेड़ा, किशनगढ़ बास व कोटकासिम उपखंड एरिया में 10 अगस्त आधी रात तक धारा 144 जारी रहेगी।

राजस्थान के भिवाड़ी में मंगलवार को कुछ युवकों ने राजमार्ग पर सड़क किनारे दो-तीन दुकानों में कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी। पुलिस को संदेह था कि भिवाड़ी में हुई घटना हरियाणा के नूंह जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा से प्रेरित हो सकती है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

 हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने दुकानों में तोड़फोड़ के मामले में 19 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। अलग-अलग टीमों का गठन कर बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :नूँहहरियाणाउत्तर प्रदेशराजस्थानमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र