लाइव न्यूज़ :

NUH seat Haryana Election Result 2024 LIVE: भाजपा से दूर नूंह?, कांग्रेस के आफताब अहमद 46963 मतों से जीते, इनेलो के ताहिर हुसैन की दी मात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2024 13:43 IST

NUH seat Haryana Election Result 2024 LIVE:  भाजपा ने 2019 में जजपा की मदद से सरकार बनायी थी। जेजेपी के लिए झटका है।

Open in App
ठळक मुद्देNUH seat Haryana Election Result 2024 LIVE:  NUH seat Haryana Election Result 2024 LIVE:  NUH seat Haryana Election Result 2024 LIVE: 

NUH seat Haryana Election Result 2024 LIVE: कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद ने मंगलवार को हरियाणा की नूंह विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार ताहिर हुसैन को हराकर जीत हासिल की। चुनाव आयोग के अनुसार, नूंह से निवर्तमान विधायक अहमद ने हुसैन को 46,963 मतों के अंतर से हराया और इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रखा। भारतीय जनता पार्टी के संजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे। हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे से जारी है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और वह 50 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 35 सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट, उदय भान, निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल अपनी-अपनी सीटों पर आगे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी 3 सीट पर आगे हैं जबकि इनेलो और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक-एक सीट पर आगे है। आम आदमी पार्टी (आप) अभी मुकाबले में कहीं नहीं दिखायी दे रही है।

राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत कर सरकार बनाना चाहती है तो वहीं कांग्रेस को 10 साल बाद राज्य में सत्ता में वापसी की उम्मीद है। कई ‘एग्जिट पोल’ (परिणाम पूर्व सर्वेक्षण) में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया। राज्य में कुल 67.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। भाजपा ने दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता में लौटेगी।

टॅग्स :नूँहहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला