लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर निगरानी की जरूरत, आतंकी कर रहे हैं गलत इस्तेमालः सेना प्रमुख

By स्वाति सिंह | Updated: January 17, 2018 16:09 IST

न्यूक्लियर और केमिकल हथियारों का आतंकवादियों के हाथों में जाने का खतरा मानवता के लिए घातक साबित हो सकता है।

Open in App

सेना प्रमुख जनरल बिपीन रावत का मानना है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का आतंकी बहुत ज्यादा फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा न्यूक्लियर और केमिकल हथियारों का आतंकवादियों के हाथों में जाना मानवता के लिए घातक साबित हो सकता है। राष्ट्रपति भवन में बुधवार को 2018 रायसीना वार्ता में उन्होंने चिंता जाहिर की, '2018 में कहा कि आतंकवादी नई तकनीक का इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में घुसपैठ कर रहे हैं। हमें आतंकवादियों और उन्हें बढ़ावा देने वालों को रोकने की जरूरत है। इसके साथ ही ऐसे देशों को पहचानने की जरूरत है जो आतंकवादियों को बढ़ावा दे रहे हैं।'

उन्होंने यह भी कहा हमें, 'इंटरनेट और साथ कुछ सोशल मीडिया पर निगरानी रखने की जरूरत है क्योंकि आतंकी संगठन हमेशा से इसका इस्तेमाल करते रहे हैं। उन्होंने यह स्वीकार करते हुए कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में ऐसा करना सही नहीं होगा, लेकिन हमें आतंक से बचने के लिए सुरक्षित और सही माहौल बनाए रखने वास्ते कुछ ऐसा करना होगा। इससे आतंकवाद का निपटारा किया जा सकता है।'

बता दें कि 70वें सेना दिवस के मौके पर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाकिस्तान को ललकारते हुए साफ शब्दों में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि सुधर जाओ नहीं तो सुधार देंगे। पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। अगर हमें मजबूर किया गया तो हम कठोर कदम उठा सकते हैं। पाकिस्तान हमारी राष्ट्रीय एकता पर हमला कर रहा है।

टॅग्स :बिपिन रावतभारतीय सेनाइंडियाआतंकी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज