लाइव न्यूज़ :

अमित शाह कह रहे NPR-NRC में कोई संबंध नहीं, पर संसद में इन मौकों पर मोदी सरकार ने ही बताए दोनों के लिंक्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 09:45 IST

नरेंद्र मोदी सरकार कह रही है कि एनपीआर और एनआरसी में कोई संबंध नहीं है। हालांकि, कई ऐसे मौके आए हैं जब सरकार ने कहा है कि एनपीआर दरअसल एनआरसी की ओर बढ़ने का पहला कदम है।

Open in App
ठळक मुद्देNPR को मोदी सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दीसरकार कह रही है कि इसका एनआरसी से कोई संबंध नहीं, लेकिन विपक्ष उठा रहा है सवाल

केंद्र की नरेंद्र सरकार ने जनगणना 2021 और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के लिए मंगलवार को लगभग 12,700 करोड़ रुपये मंजूर किए। सरकार ने साथ ही स्पष्ट किया कि एनपीआर का विवादास्पद एनआरसी से कोई संबंध नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी एएनआई दिए एक इंटकव्यू में भी दोहराया कि एनपीआर और एनआरसी में कोई संबंध नहीं है। हालांकि, दिलचस्प ये है कि मोदी सरकार ने ही संसद में कई बार दोनों के लिंक्स के बारे में बताया है।

- गृह मंत्रालय की 2018-19 की हाल में रिलीज की गई वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि एनआरसी लागू कराने की दिशा में एनपीआर पहला कदम होगा।

- कांग्रेस सांसद राजीव सतव की ओर से पूछे गये एक सवाल पर संसद में 8 जुलाई, 2014 को लिखित जवाब में तब गृह राज्य मंत्री रहे किरेन रिजिजू ने कहा, 'एनपीआर योजना का रिव्यू किया गया है और ये फैसला लिया गया है कि एनपीआर को पूरा किया जाना चाहिए और इसके 'तार्किक परिणाम' पर पहुंचना चाहिए, जो कि एनपीआर में नागरिकता के स्टेटस के आधार पर एनआरआईसी को बनाया जाना है।'

- रिजिजू ने 15 जुलाई और फिर 22 जुलाई को भी लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एनपीआर और एनआरसी पर कुछ ऐसे ही जवाब दिए।

- रिजिजू ने 23 जुलाई को भी राज्य सभा में यही बयान दिए।

- रिजिजू ने 29 नवंबर, 2014 को राज्य सभा में कहा, हर किसी की नागरिकता के आधार पर एनआरसी की ओर एनआरपी पहला कदम होगा।

- इसके बाद 21 अप्रैल और 28 जुलाई, 2015 को भी गृह राज्य मंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी ने 'तार्किक परिणाम' की बात को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान दोहराया।

- राज्य सभा में रिजिजू ने 13 मई, 2015 को भी यही बात दोहराई।

- रिजिजू ने 11 नवंबर, 2016 को भी राज्य सभा में प्रश्न काल के दौरान कहा, 'सरकार ने जनसंख्या पंजीयन को बनाने को मंजूरी दे दी है जिसमें देश के आम नागरिकों की जानकारी होगी। जनसंख्या पंजीयन को बनाना एनआईआईसी का ही एक भाग है।'

टॅग्स :अमित शाहनेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज