लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पिछले 14 साल में सबसे सर्द रही नवम्बर की सुबह

By भाषा | Updated: November 20, 2020 11:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवम्बर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले कम से कम 14 साल में नवम्बर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है।

निजी पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ के विशेषज्ञ महेश पलावत ने बताया कि शहर में सर्द हवा के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं के चलने की घोषणा कर दी है, जहां न्यूनतम तामपान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है और लगातार दो दिनों से यहां तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले कम से कम 14 साल में नवम्बर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है।

दिल्ली में पिछले साल नवम्बर में न्यूनतम तामपान 11.5 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अभी तक का सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान 28 नवम्बर 1938 को दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश