लाइव न्यूज़ :

भारत की संपत्तियों को ‘बेचने’ की योजना है एनएमपी: वाम दल

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:59 IST

Open in App

देश के प्रमुख वामपंथी दलों ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि यह भारत की संपत्तियों को बेचने की योजना है जो ‘विनाशकारी’ साबित होगी। माकपा ने अपने मुखपत्र ‘पीपुल्ल्स डेमोक्रेसी’ के एक संपादकीय में कहा, ‘‘भाजपा के अगुवाई वाली राजग सरकार ने भारत के सार्वजनिक क्षेत्र को बेचने की योजना की घोषणा की है।’’ उसने यह भी कहा कि इस कदम की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बड़ी ही सरलता से प्रमुख मुद्दों को टाल गईं। वामपंथी पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि इस योजना के तहत कुछ चुनिंदा कारोबारियों को फायदा पहुंचाना है। भाकपा ने एक बयान में कहा कि एनएमपी केंद्र सरकार की ‘जन विरोधी आर्थिक नीतियों’ के क्रम में उठाया गया एक कदम है। पार्टी महासचिव डी राजा ने आरोप लगाया, ‘‘यह विनाशकारी है। हम सभी जानते हैं कि यह मौद्रिकरण सरकारी संपत्तियों को बेचने और निजीकरण करने से ठीक पहले का कदम है। सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियां जारी हैं।’’ गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को छह लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) की घोषणा की। इसके तहत यात्री ट्रेन, रेलवे स्टेशन से लेकर हवाई अड्डे, सड़कें और स्टेडियम का मौद्रिकरण शामिल हैं। इन बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में निजी कंपनियों को शामिल करते हुए संसाधन जुटाये जायेंगे और संपत्तियों का विकास किया जायेगा। निजी निवेश हासिल करने के लिए चेन्नई, भोपाल, वाराणसी एवं वडोदरा सहित भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के करीब 25 हवाई अड्डे, 40 रेलवे स्टेशनों, 15 रेलवे स्टेडियम और कई रेलवे कॉलोनियों की पहचान की गयी है। इन्हें निजी क्षेत्र के निवेश से विकसित किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

भारतThalapathy Vijay Oath Ceremony Updates: एक्टर विजय ले रहे शपथ, अभिनेत्री त्रिशा सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां समारोह में शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र