लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार फिर बीमारः इतिहास गवाह है, जब-जब नीतीश को हुई ये बीमारी तब-तब बिहार में आया है भूचाल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2018 08:42 IST

16 जून 2013 को नीतीश कुमार ने भाजपा से 17 साल पुरानी दोस्ती तोड़ी थी। गठबंधन तोड़ने से पहले नीतीश कुमार बीमार हुए थे।

Open in App

पटना, 5 जुलाई: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। जिसकी वजह से उन्होंने अपने कई कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए हैं। हालांकि, विरोधी पार्टियां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस बीमारी को 'पॉलिटिकल फीवर' का नाम दे रही हैं। 

यहां उल्लेखनीय है कि मुख्यंत्री नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं। अपने लंबे राजनीतिक सफर के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमाम राजनीतिक दलों के साथ गलबहियां कर चुके हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब-जब बीमार होते हैं, राज्य में बडा राजनीतिक उलटफेर होता है। इस बार भी नीतीश की बीमारी राज्य में बडे परिवर्तन के संकेत दे रही है। बिहार की राजनीति में हर बार देखा गया है कि राजनीतिक उलटफेर से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पॉलिटिकल फीवर से ग्रसित हो जाते हैं। साथ ही कुछ दिन आराम करने के बाद लोगों को चौंकाने वाले फैसले लेते हैं।

राजद में नीतीश कुमार की नहीं होगी वापसी, तेजप्रताप यादव ने नो एंट्री का दिखाया पोस्टर

16 जून 2013 को नीतीश कुमार ने भाजपा से 17 साल पुरानी दोस्ती तोड़ी थी। गठबंधन तोड़ने से पहले नीतीश कुमार बीमार हुए थे और कुछ दिन आराम करने के बाद सबको चौंकाने वाला फैसला लिया था। नीतीश कुमार ने 2014 में लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अपने कैबिनेट के साथी जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था। बाद में कुछ महीनों के बाद ही जीतन राम मांझी नीतीश कुमार को खटकने लगे और तब भी नीतीश कुमार बीमार पड़े थे।

जीतन राम मांझी को हटाने के लिए नीतीश कुमार को लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस का साथ मिला और महागठबंधन अस्तित्व में आया था। उसके बाद जब लालू यादव के घर सीबीआई ने छापेमरी की थी तब भी नीतीश कुमार बीमार पडे थे और राजगीर में आराम फरमा रहे थे। उसके बाद उन्होंने राजद से संबंध तोड़ा था।

बिहारः निशाने पर लगा कांग्रेस के इन 5 विधायकों का तीर तो महागठबंधन में होंगे नीतीश, बीजेपी को लगेगा तगड़ा झटका

वहीं अब 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भी कई राजनीतिक अटकलों के बीच नीतीश कुमार एक बार फिर 'पॉलिटिकल फीवर' से ग्रसित हुए हैं। सीटों को लेकर भाजपा और जदयू के बीच खींचतान जारी है। ऐसे में यह माना यह जा रहा है कि सम्मानजनक समझौता नहीं होने की स्थिति में नीतीश एक बार फिर लोगों को चौंकाने वाला फैसला ले सकते हैं।

टॅग्स :नितीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार