लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ एवं आतंकवाद से जुड़े मामले में एनआईए ने पूरक आरोप-पत्र दायर किया

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:00 IST

Open in App

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक वाहन से दो किलोग्राम हेरोइन तथा 20 लाख रूपये नगद मिलने के पिछले वर्ष के एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सात आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दायर किया है। एजेंसी के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ पांच दिसंबर 2020 को पहला आरोप-पत्र दायर किया था। अब, सात गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र शुक्रवार को यहां विशेष एनआईए अदालत में दायर किया गया। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘जांच में साबित हुआ है कि जिन सात आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया गया है वे पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा और हिज्बुल मुहजाहिदीन के आतंकवादियों के साथ मिलकर मादक पदार्थों की खरीद और बिक्री, जम्मू-कश्मीर एवं देश के अन्य हिस्सों में पैसा जुटाने की गहरी साजिश का हिस्सा थे।’’उन्होंने बताया कि सामान्य जांच के दौरान अब्दुल मोमिन पीर के वाहन से 20,01,000 रूपये तथा दो किलो हेरोइन मिली थी जिसके बाद शुरुआत में कुपवाड़ा जिले के हंदवारा थाने में 11 जून 2020 को मामला दर्ज किया गया था। पीर से पूछताछ करने पर और 15 किलो हेरोइन तथा 1.15 करोड़ रूपये नकद बरामद किए गए थे। प्रवक्ता ने बताया कि एनआईए ने 26 जून, 2020 को मामला पुन: दर्ज किया और जांच शुरू की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

भारतकौन हैं सदानंद डेट? NIA प्रमुख को भेजा गया वापस, संभाल सकते हैं महाराष्ट्र के DGP का पद

भारतRed Fort Blast: जांच के घेरे में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फंडिंग, ED ने ओखला कार्यालय में की छापेमारी

क्राइम अलर्टDelhi Blast Case: एनआईए ने कश्मीरी व्यक्ति को किया गिरफ्तार, डॉ. उमर के साथ मिलकर आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला