लाइव न्यूज़ :

New Year 2020: पीएम मोदी और अमित शाह ने दी नये साल की बधाई, राहुल गांधी ने भी ट्विटर पर लिखा खास संदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 13:14 IST

नया साल 2020 के इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित राहुल गांधी ने  देशवासियों को नए साल की बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने ट्वीट कर नये साल 2020 की देशवासियों को बधाई दीगृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी नये साल की शुभकामनाएं दी हैं

नये साल 2020 के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशावासियों को बधाई दी है। साथ ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी नये साल के मौके पर शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने बुधवार को अपने को ट्वीट कर नए साल की बधाई दी। पीएम ने लिखा,  '2020 खुशनुमा हो।  मैं दुआ करता हूं कि ये साल हर्ष-उल्लास और खुशहाली से भरा हो। सभी देशवासी स्वस्थ रहें और सभी की इच्छाएं पूरी हो।'

वहीं, राष्ट्रपति कोविंद ने भी  नये साल के मौके पर मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी नए साल के मौके पर सभी देशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी। गृह मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, 'सभी को नए साल 2020 की बधाई।  मैं  प्रार्थना करता हूं कि सभी के जीवन में उल्लास और खुशहाली आए और सभी स्वस्थ रहें।'

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट के जरिए बधाई देते हुए कहा,  'मैं नए साल 2020 के मौके देश के सभी नागरिकों को  हार्दिक बधाई और  शुभकामनाएं प्रकट करता हूं। नया साल नयी शुरूआत करने का समय है।' नायडू ने दूसरी पोस्ट में लिखा,  'यह समय जीवन में नए लक्ष्य तय करने और नए रिजॉल्यूशन लेने का है। यह समय शुक्रगुजार का होने है। साथ ही यह समय हर्ष-उल्लास और आशावादी होने का भी है।'  

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देशवासियों को नये साल की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'सभी को नए साल की मुबारकबाद और सभी के लिए यह साल अच्छा रहे।' 

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर नए साल की बधाई देते हुए लिखा, 'सभी को नए साल की शुभकामनाएं  #Welcome2020,#Happy2020'

टॅग्स :न्यू ईयर2020नरेंद्र मोदीभारत के उपराष्ट्रपतिअमित शाहराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला