लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी की हत्या पर आधारित नयी किताब एक अक्टूबर को होगी जारी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 17:30 IST

Open in App

महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित और इससे पहले कभी नहीं देखी गई खुफिया रिपोर्टों और पुलिस रिकॉर्ड पर आधारित एक नयी किताब एक अक्टूबर को जारी होगी, जिसकी घोषणा प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने बुधवार को की। खोजी पत्रकार अप्पू एस्थोस सुरेश और गेट्स कैम्ब्रिज की शोधार्थी प्रियंका कोटमराजू द्वारा लिखित, "द मर्डरर, द मोनार्क एंड द फकीर" में गांधी की हत्या की परिस्थितियां, उससे जुड़ी घटनाएं और उसके बाद की जांच के बारे में की गई छानबीन को पेश किया गया है। पुस्तक के बारे में बात करते हुए, दोनों लेखकों ने कहा कि यह नए सबूत प्रस्तुत करती है जो पहले के लोकप्रिय विमर्श के खिलाफ जाते हैं। उन्होंने कहा कि यकीनन आधुनिक भारत के सबसे बड़े राजनीतिक घटनाक्रम, महात्मा गांधी की हत्या का हमारे इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में एक असंगत उल्लेख मिलता है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक राजनीतिक हत्या को हमारे वर्तमान और भविष्य के लिए इसके तथ्यों को उजागर करने वाले नए सबूतों के संदर्भ में समझने का एक प्रयास है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया की कार्यकारी संपादक स्वाति चोपड़ा ने कहा, “महात्मा गांधी की हत्या एक नए स्वतंत्र राष्ट्र के लिए एक विनाशकारी घटना थी, जिसकी गूंज आज तक बनी हुई है। ऐसे समय में जब भारत अपनी आजादी के पचहत्तरवें वर्ष का जश्न मना रहा है, यह जरूरी है कि हम देश के सबसे प्रमुख संस्थापकों में से एक की हत्या के पीछे की सच्चाई को उजागर करने का प्रयास करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल