लाइव न्यूज़ :

'न कोई दोस्त है, न कोई दुश्मन, अजीबोगरीब रिश्ते बन गए': उमर अब्दुल्ला ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव पर कहा

By रुस्तम राणा | Updated: January 15, 2026 21:54 IST

पुणे और पिंपरी-चिंचवड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के एक साथ आने और अंबरनाथ तथा अकोट में भाजपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम पार्षदों के चुनाव बाद गठजोड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने टिप्पणी की कि राजनीतिक माहौल ‘‘अजीब’’ हो गया है। 

Open in App

मुंबई: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र ‘‘अजीबोगरीब संबंधों’’ के दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां दोस्त, दुश्मन बन जाते हैं और दुश्मन, दोस्त। अब्दुल्ला ने 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान के बीच राज्य का दौरा किया। पुणे और पिंपरी-चिंचवड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के एक साथ आने और अंबरनाथ तथा अकोट में भाजपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम पार्षदों के चुनाव बाद गठजोड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने टिप्पणी की कि राजनीतिक माहौल ‘‘अजीब’’ हो गया है। 

अब्दुल्ला ने यहां ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज’ (आईआईसीटी) का दौरा करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘न कोई दोस्त था, न कोई दुश्मन। दोस्त दुश्मन बन गए और दुश्मन दोस्त तथा अजीबोगरीब रिश्ते बन गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कहीं कांग्रेस और भाजपा ने हाथ मिलाया। कहीं भाजपा और एआईएमआईएम ने हाथ मिलाया। कहीं एक ही पार्टी के दो धड़े फिर से एक साथ आ गए। इन सबका नतीजों पर क्या असर होगा? मैं भी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’’ 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भगवत की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कि मतदान एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है, अब्दुल्ला ने कहा कि परिवर्तन लाने के लिए जनभागीदारी महत्वपूर्ण है और इसकी शुरुआत नागरिकों के मतदान के लिए बाहर निकलने से होती है। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘बदलाव केवल वही लोग ला सकते हैं जो इसमें भाग लेने के लिए तैयार हों। भाग लेने का मतलब यह नहीं है कि मैं उम्मीदवार के रूप में खड़ा हो जाऊं। भाग लेने का मतलब यह भी होता है कि मैं कम से कम बाहर आकर अपने वोट का इस्तेमाल करूं।’’

इनपुट - भाषा एजेंसी

टॅग्स :उमर अब्दुल्लामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया