लाइव न्यूज़ :

एनडीएमसी ने संपत्ति कर बिलों में छूट की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 12, 2020 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 31 दिसंबर से पहले भुगतान किए जाने पर संपत्ति कर बिलों में 10 प्रतिशत और 31 जनवरी, 2021 तक भुगतान करने पर पांच प्रतिशत की छूट की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "नगर निकाय ने पांच नवंबर को जारी सार्वजनिक नोटिस में एनडीएमसी क्षेत्र में संपत्ति कर मालिकों पर कर देयता निर्धारित करने के लिए वर्ष 2020-21 के लिए आकलन सूची को पहले ही प्रमाणित कर दिया है।”

उन्होंने कहा, "इस कवायद के परिणामस्वरूप, संपत्ति कर के बिल सभी संपत्ति मालिकों को भेजे जा रहे हैं और उम्मीद है कि ये 20 नवंबर तक सभी को मिल जाएंगे।”

एनडीएमसी अगले महीने के दौरान रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के साथ परामर्श करके उनकी कॉलोनियों में शिविरों का आयोजन भी करेगा ताकि शहर में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों को कर के भुगतान के लिए सुविधा प्रदान की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला