लाइव न्यूज़ :

Money Laundering Case: Nawab Malik की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ी, अब जेल में ही मिलेगी घर का खाना और ले सकेंगे दवाइयां

By आजाद खान | Updated: April 4, 2022 14:35 IST

नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत को लेकर फिर खबर सामने आई है। पीएमएलए की विशेष अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को फिर से बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनवाब मलिक की न्यायिक हिरासत को पीएमएलए की एक विशेष अदालत द्वारा फिर से बढ़ा दिया गया है। उनको दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था।उन्होंने इससे पहले जेल में घर का खाना खाने की इजाजत मांगी थी जो नामंजूर हो गई थी।

Nawab Malik Judicial Custody Extended: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) की न्यायिक हिरासत को फिर से बढ़ा दिया गया है। पीएमएलए की विशेष अदालत ने सोमवार को नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत को 18 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि 62 वर्षीय मलिक को 23 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह अभी तक बाहर नहीं आए हैं। उन्हें ईडी ने एक दागी भूमि सौदे से उत्पन्न एक कथित धन शोधन मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। हालांकि इससे पहले नवाब मलिक ने याचिका की थी कि उन्हें बेड, गद्दा और कुर्सी मिले जिसे पीएमएलए की विशेष अदालत ने स्वीकार कर लिया था और उन्हें यह सब चीजे प्रदान की गई थी। उन्होंने घर से खाना मंगवाकर खाने की भी इजाजत मांगी थी जिसे अदालत ने स्वीकार नहीं किया था।

घर का खाना और दवाओं की मिली इजाजत

पीएमएलए की विशेष अदालत ने नवाब मलिक को घर का खाना खाने और दवाएं लेने की इजाजत दी है। आपको बता दें कि इससे पहले उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई थी। नवाब मलिक ने अपने खिलाफ मामले के लिए पिछले हफ्ते बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।

नवाब मलिक ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया है दरवाजा

गौरतलब है कि नवाब मलिक ने बॉम्बे हाईकोर्ट के याचिका खारिज के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मामले में मलिक का दावा है कि उनकी गिरफ्तार पूरी तरह से अवैध है। इससे पहले 15 मार्च को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मलिक के अंतरिम आवेदन को खारिज कर दिया था, जिसमें ईडी द्वारा दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस में तत्काल रिहाई की मांग की गई थी। 

टॅग्स :भारतनवाब मलिकप्रवर्तन निदेशालयकोर्टदाऊद इब्राहिम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो