लाइव न्यूज़ :

लेजर विकिरण से आंखों को बचा सकता है नील के पौधे से प्राप्त प्राकृतिक रंग: शोध

By भाषा | Updated: May 29, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है कि नील के पौधे से प्राप्त प्राकृतिक रंग मनुष्य की आंखों को हानिकारक लेजर विकिरण के प्रभाव से बचाने में समक्ष है। ये रंग पत्तियों के अर्क से प्राप्त किया जाता है।

विज्ञान एवं तकनीक विभाग ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इसका उपयोग संभावित हानिकारक विकिरण को कमजोर करने और लेजर के उपयोग वाले वातावरण में संवेदनशील ऑप्टिकल उपकरणों एवं आखों को आकस्मिक नुकसान से बचाने के लिए ''ऑप्टिकल लिमिटर'' (प्रकाश को सीमित करने वाला) विकसित करने के लिए किया जा सकता है।

नील के पौधे से प्राप्त नीले रंग का उपयोग वर्षों से कपड़ों की रंगाई में किया जाता है। हालांकि, अब कृत्रिम नीले रंग भी उपलब्ध हैं लेकिन प्राकृतिक नीला रंग अभी भी उपयोग में लाया जाता है।

रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट और बेंगलुरु के केनसरी स्कूल एंड कॉलेज के शोधकर्ताओं ने प्राकृतिक नीले रंग के प्रकाशीय गुणों का अध्ययन किया और पाया कि यह मनुष्य की आंखों का हानिकारक लेजर विकिरणों के प्रभाव से बचाव कर सकता है।

भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीक विभाग द्वारा वित्तपोषित इस शोध का प्रकाशन पत्रिका ''ऑप्टिकल मटीरियल'' में हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?