लाइव न्यूज़ :

National Voters Day 2024: सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत, प्रधानमंत्री मोदी ने युवा मतदाताओं से कहा- वोट के जरिए देश की दिशा और दशा बदलिए, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 25, 2024 12:21 IST

National Voters Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आपमें से कई लोग अखबार पढ़ते होंगे। आज हर दिन नई खबर आती है कि देश ने इस सेक्टर में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देलेकिन 2014 से पहले के अखबार खोलिए।तब आए दिन भ्रष्टाचार और घोटालों की खबरें अखबारों में छपती थी। हजारों करोड़ों रुपयों के घोटालों की खबरें सामान्य बात थी।

National Voters Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा मतदाताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि मेरे जीवन में इतने सारे युवाओं के साथ संवाद करने का ये पहला अवसर है और शायद दुनिया के किसी भी राजनेता के लिए भी ये पहला अवसर है। मैं सभी नवमतदाताओं को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवा मतदाताओं से कहा कि वे अपने वोट के जरिए देश की दिशा और दशा तय करेंगे। 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है। इन्हीं बदलावों के बीच आप सभी को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है।

ये जिम्मेदारी दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में भागीदारी की है। पहला, आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है। स्थायी सरकार बड़े निर्णय लेती है, हमारी सरकार ने दशकों से लंबित पड़े मुद्दों को हल किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने युवा मतदाताओं से कहा कि 10-12 वर्ष पहले जो परिस्थितियां थीं उन्होंने देश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय किया। अतीत में भ्रष्टाचार और घोटाले हेडलाइन बनते थे अब बात विश्वसनीयता और सफलता की कहानियों की होती है। यह मोदी की गारंटी है कि आपके सपने मेरा संकल्प हैं।

हम सबके सामने बहुत ही महत्वपूर्ण लक्ष्य है- वो है सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत। इस सपने को साकार करने का सामर्थ्य दुनिया ने देखा है और लोहा भी माना है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनके रहेंगे। देश में 18 से 25 साल आयु वर्ग के सात करोड़ से अधिक मतदाता हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल वीवीपैटBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें