लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बंगाल सैपर्स के हॉकी चैंपियंस को ‘डोभाल ट्रॉफी’ भेंट की

By भाषा | Updated: February 13, 2021 14:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शुक्रवार को शुक्रवार को रुड़की में बंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) का दौरा किया और हॉकी टूर्नामेंट के विजेताओं को “डोभाल ट्रॉफी” भेंट की। सेना की तरफ से शनिवार को यह जानकारी दी गई।

सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि यह ट्रॉफी एनएसए के पिता मेजर गुणानंद डोभाल की स्मृति में शुरू की गई थी “जो 36 वर्षों तक बंगाल सैपर्स (पूर्व में बंगाल इंजीनियर ग्रुप) से जुड़े रहे और इसके साथ ही एक अच्छे हॉकी खिलाड़ी भी थे।”

बीईजी या बंगाल सैपर्स भारतीय सेना की इंजीनियरिंग रेजिमेंट है। बयान में कहा गया, “पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान ‘बीईजी और सेंटर’ टीम तथा बंगाल सैपर्स की विभिन्न इकाइयों के बीच एक प्रदर्शनी मैच का भी आयोजन किया गया।”

डोभाल ने इस मौके पर इंजीनियर्स कोर के इंजीनियर-इन-चीफ और कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह को शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें ‘बीईजी और सेंटर’ टीम को “डोभाल ट्रॉफी” देने का अवसर दिया।

इस मौके पर अपने संबोधन में उन्हें अपने पिता को याद करते हुए उन्हें भारतीय सेना का गौरवान्वित सैनिक व बंगाल सैपर्स का कर्मी बताया।

बयान में कहा गया कि डोभाल ने बाद में दिल्ली रवाना होने से पहले बंगाल सैपर्स युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वहां पुष्पचक्र रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला