लाइव न्यूज़ :

National Panchayati Raj Day 2023: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कई पहल, युवाओं की जोड़ने की कोशिश 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2023 17:57 IST

National Panchayati Raj Day 2023: आम आदमी और पंचायतों के सामूहिक प्रयास केंद्रशासित प्रदेश के छोटे गांवों के बड़े सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे सशक्त, कुशल एवं प्रभावी बनाने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।पंचायतों को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान चर्चा में रहा है।

National Panchayati Raj Day 2023: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को इस केंद्रशासित प्रदेश में पंचायती राज संस्थानों को और सशक्त, कुशल एवं प्रभावी बनाने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। आम आदमी और पंचायतों के सामूहिक प्रयास केंद्रशासित प्रदेश के छोटे गांवों के बड़े सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस है। आज ही के दिन पंचायती राज कानून को संवैधानिक दर्जा मिला था। संजय कुमार पंचायतों को उसके पुराने रूप में वापस लेने का कार्य करने के साथ ही युवाओं को नशे से बचाने के लिए भी अभियान चला रहे हैं। संजय कुमार का जम्मू में पंचायतों को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान चर्चा में रहा है। इसे वह कई साल से चला रहे हैं।

वह पहली बार तब चर्चा में आए थे, जब उन्‍होंने पंचायत चुनावों के बहिष्कार के समय वहां के लोगों को चुनाव में शामिल होने के लिए विशेष मुहिम चलाई थी। कई दलों ने जम्मू में विगत पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया किया था। उस समय संजय ने पंचायतों में एक जन जागरण अभियान चलाया और निचले स्तर की सरकार को बनाने के लिए जुड़ने की अपील की थी।

जम्मू के ढेर सारे गांवों के दौरे कर लोगों को चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान का असर यह रहा कि 1011 सरपंच चुनकर आए। चुनाव में शामिल होने का संदेश लेकर वे गांव-गांव गए, इससे वोटिंग प्रतिशत भी काफी बढ़ा था। संजय कुमार बताते हैं कि पूंजीवाद की चकाचौंध ने लोगों को एकाकी बना दिया है।

लोगों के बीच चाहे कितने भी विवाद हों, अगर वे साथ बैठकर खाना खाएं तो बोल चाल फिर से शुरू हो जाती है। अतः लोगों को जोड़ने के लिए इनकी टीम और भाईचारा बढ़ाने के लिए सामाजिक भोज और गायन कार्यक्रम भी समय-समय पर संचालित करती है।

नशा समाज के लिए गंभीर और घातक है। इसे मिटाकर नई पीढ़ी को बचाया जा सकता है। इस बुराई को जम्मू-कश्मीर से मिटाने के लिए उन्‍होंने जम्मू को कर्म स्थली बनाई और इसके लिए पूरे कश्मीर में कार्य करने की रणनीति बनाई। नशा रोकने के लिए यूथ फॉर ट्रांसफॉर्मेशन के बैनर तले वह कई जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

नशा उन्मूलन की इस मुहिम को संजय कुमार ने जम्मू की पंचायतों से शुरू किया था, जो अब पूरे प्रदेश में फैल चुकी है। उनका कहना है कि जिस धरती पर नशा फ़ैल रहा, वह धरती स्वर्ग कहां से कहलाएगा ? स्वर्ग में नशा होता है क्या ? सच कहें तो इस नशे ने जम्मू-कश्‍मीर को नर्क बनाने का कार्य किया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPanchayati Raj
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह