लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi: '4 जून के बाद इंडी गठबंधन वाले एक दूसरे के कपड़े फाड़ने वाले हैं', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 20, 2024 11:40 IST

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में इंडी गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, पहले चरण में मतदाताओं ने इंडी अलायंस को पूरी तरह नकार दिया हैराहुल गांधी पहले अमेठी से भागे अब वायनाड से भी भागेंगे वोटर भी देख रहे हैं कि कैसे इंडी अलायंस के लोग अपने स्वार्थ में, अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए एक साथ आए हैं

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में इंडी गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा। पीएम ने कहा कि वोटर भी देख रहे हैं कि कैसे इंडी अलायंस के लोग अपने स्वार्थ में, अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। इसलिए खबर यही हैं कि पहले चरण में मतदाताओं ने इंडी अलायंस को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में संकट दिख रहा है। 26 अप्रैल को वायनाड में वोटिंग के बाद वह यहां से भी भागेंगे जैसे पहले अमेठी से भागना पड़ा था।

वह वायनाड भी छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब कांग्रेस का एक परिवार इस चुनाव में कांग्रेस को वोट नहीं देगा। क्योंकि जहां वह रहते हैं वहां कोई कांग्रेस उम्मीदवार नहीं है। पीएम ने कहा कि 4 जून के बाद इंडी गठबंधन सत प्रतिशत एक दूसरे के कपड़े फाड़ने वाले हैं। इन्हें वोट देकर क्या कोई वोट बर्बाद करेगा क्या। पीएम ने मतदाताओं से अपील की है कि इंडी गठबंधन को वोट न दे। एनडीए के उम्मीदवारों के समर्थन में वोट डाले।

पहले चरण के मतदान पर क्या बोले पीएम

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान के बाद अलग-अलग लोगों ने बूथ लेवल तक का जो  विश्लेषण किया और जो जानकारियां मिल रही हैं, उससे ये विश्वास पक्का हो रहा है कि पहले चरण में एनडीए के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है। कल देश में पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ है। मैं वोटिंग करने वाले सभी लोगों को, विशेषकर उनको जो पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें बहुत बहुत बधाई देता हूं और उनका आभार भी व्यक्त करता हूं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनांदेड़नांदेड़ उत्तरनांदेड़ दक्षिणमहाराष्ट्रलोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला