लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया अहम कदम, हर महीने मिलेगी 10 हजार रुपए पेंशन

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 3, 2018 11:55 IST

पीएमवीवीवाई 60 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए है। इस योजना में निवेश की समयसीमा 4 मई  2017 से 3 मई 2018 थी।

Open in App

नई दिल्ली, 3 मईः नरेंद्र मोदी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक और अहम कदम उठाया है, जिससे उनके भविष्य को और सुरक्षित करने की कोशिश की गई है। अब विरष्ठ नागरिक प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) के तहत 15 लाख रुपए निवेश कर सकेंगे, इससे पहले इस योजना में निवेश सीमा साढ़ें सात लाख रुपये ही था, जोकि अब बढ़कर दोगुनी हो गई है। इससे वरिष्ठ नागरिकों का सामाजिक सुरक्षा कवर बढ़ सकेगा। साथ ही इस योजना में निवेश सीमा को दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है। 

पीएमवीवीवाई 60 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए है। इस योजना में निवेश की समयसीमा 4 मई  2017 से 3 मई 2018 थी। अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च, 2020 कर दिया गया है। इस योजना के तहत दस साल तक आठ प्रतिशत सालाना रिटर्न की गारंटी के साथ पेंशन सुनिश्चित होती है। इसमें पेंशन मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर लेने का विकल्प है। 

ये भी पढ़ें-नरेन्द्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, नाबालिग से बलात्कार के दोषियों को होगी फांसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। सूचना प्रौद्योगिकी और विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी। 

केंद्राय मंत्री प्रसाद ने बताया कि मंत्रिमंडल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा पहलों को प्रोत्साहन देते हुये योजना के तहत मौजूदा निवेश सीमा साढ़े सात लाख रुपये को बढ़ाकर 15 लाख रुपये प्रति वरिष्ठ नागरिक कर दिया गया है। इससे वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाया जा सकेगा। निवेश सीमा बढ़ने से वरिष्ठ नागरिकों को प्रति माह दस हजार रुपये तक पेंशन मिल सकेगी। 

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बताया, 2022 तक किसानों की आय कैसे होगी दोगुनी?

मार्च, 2018 तक कुल 2.23 लाख वरिष्ठ नागरिकों को इस पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। योजना के तहत अब तक लाभार्थी को दस साल की अवधि के लिए न्यूनतम 1000 रुपये पेंशन प्रतिमाह की गारंटी है। इससे पहले की वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना-2014 के तहत 3.11 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए थे। पीएमवीवीवाई का क्रियान्वयन जीवन बीमा निगम ( एलआईसी ) के जरिये किया जा रहा है।(खबर इनपुट-भाषा)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज