लाइव न्यूज़ :

वीडियो: कूनो राष्ट्रीय उद्यान से फिर आई खुशखबरी, मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 23, 2024 10:33 IST

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 'एक्स' पर यह खबर साझा की।

Open in App
ठळक मुद्देनामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया हैकुछ हफ्तों पहले एक अन्य चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया थाअब नामीबिया से आई मादा चीता ज्वाला ने 3 शावकों को जन्म दिया

भोपाल: मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इससे कुछ हफ्तों पहले एक अन्य चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया था। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 'एक्स' पर यह खबर साझा करते हुए कहा, "कूनो के नए शावक! नामीबियाई चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इससे कुछ हफ्तों पहले नामीबियाई चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था।" 

उन्होंने पोस्ट में कहा, "अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले सभी वन्यजीव योद्धाओं और देशभर के वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत का वन्य जीवन समृद्ध हो।" कूनो राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने तीन जनवरी को बताया था कि नामीबियाई चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले सियाया नामक एक चीता ने पिछले साल मार्च में चार शावकों को जन्म दिया था। हालांकि, उनमें से केवल एक शावक जीवित बचा। 

ज्वाला, आशा और सियाया वे चीता हैं जन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत नामीबिया से भारत लाया गया था। इस परियोजना का उद्देश्य स्वतंत्र भारत में विलुप्त हुई एकमात्र बड़ी मांसाहारी प्रजाति में वृद्धि करना है। भारत में सितंबर 2022 को आठ चीतों का पहला बैच लाया गया था। पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों का दूसरा बैच लाया गया था। 

बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में पिछले 1 महीने में अबतक 6 शावकों का जन्म हो चुका है। नामीबिया से आई मादा चीता ज्वाला ने 3 शावकों को जन्म दिया है। जबकि, बीते दिनों मादा चीता आशा ने भी 3 शावकों को जन्म दिया था। 6 शावकों के जन्म के साथ ही देश में कुल चीतों की संख्या 21 हो गई है, जिनमे से 14 वयस्क चीते हैं तो वहीं 7 शावक हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालनरेंद्र मोदीForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र