लाइव न्यूज़ :

जुए की बाजी में जीते 100 रुपए नहीं दिए जाने पर छोटे ने बड़े भाई को मार डाला, जानिए क्या है मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 4, 2021 20:23 IST

नागपुर के अंबाझरी थाने के तहत सुदाम नगरी में एक की हत्या कर दी गई. सेवानंद मजदूरी करता था जबकि मामले का संदिग्ध छोटा भाई 38 वर्षीय परमानंद यादव कचरा चुनता है.

Open in App
ठळक मुद्देरात 11 बजे वह जुआ खेल रहे थे. परमानंद नशे में धुत्त था. बड़े भाई सेवानंद से 100 रुपए की बाजी जीत गया. सेवानंद ने रुपए देने से इनकार कर दिया और अपने कमरे में चला गया.

नागपुरः जुए की बाजी में जीते गए 100 रुपए नहीं दिए जाने पर भाई से हुए विवाद में एक मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. यह वारदार रविवार की रात अंबाझरी थाने के तहत सुदाम नगरी में हुई.

मृतक 50 वर्षीय सेवानंद रोशनलाल यादव है. यादव बंधु छह भाई है. सभी मजदूरी अथवा छोटे-मोटे काम करते है. सुदाम नगरी में किराय से रहते है. सेवानंद मजदूरी करता था जबकि मामले का संदिग्ध छोटा भाई 38 वर्षीय परमानंद यादव कचरा चुनता है. बताया जाता है कि रविवार होने से यादव बंधु घर पर ही थी.

रात 11 बजे वह जुआ खेल रहे थे. परमानंद नशे में धुत्त था. वह बड़े भाई सेवानंद से 100 रुपए की बाजी जीत गया. उसने सेवानंद से 100 रुपए देने को कहा. इनकार करने पर सेवानंद को शराब पीने का बताते हुए तत्काल रुपए देने को कहने लगा. सेवानंद ने रुपए देने से इनकार कर दिया और अपने कमरे में चला गया.

जुआ खेल रहे अन्य लोग भी अपने-अपने कमरे में चले गए. इससे परमानंद संतप्त हो गया. वह रात 11.30 बजे सेवानंद के कमरे में जाकर विवाद करने लगा. कुछ देर बाद कमरे से बाहर आकर शोर मचाते हुए 'मैने भाई को गला घोंटकर मार डाला' बोलने लगा. उसकी बात सुनकर लोग अवाक हो गए. उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो सेवानंद मृत पड़ा था.

घटना का पता चलने पर अंबाझरी पुलिस मौके पर पहुंची. उसने सेवानंद को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने परमानंद को हिरासत में ले लिया. नशे में धुत्त होने से वह पुलिस के सवालों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था. वह सेवानंद का गला घोंटने का बता रहा था. लेकिन पुलिस को उसकी बात पर भरोसा नहीं हो रहा था.

पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की. पुलिस को सेवानंद के गले पर चोट के निशान दिखाई नहीं दिए. जिससे वह भी चकरा गई. उसने आज मेडिकल में सेवानंद के शव का पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने चिकित्सक से प्राथमिक रिपोर्ट देने का अनुरोध किया. जिससे चिकित्सक ने इनकार कर दिया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी