लाइव न्यूज़ :

Nagpur RSS Vijayadashmi Utsav 2024: अपराध, राजनीति और जहरीली संस्कृति का गठजोड़ हमें बर्बाद कर रहा, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- महिलाओं के खिलाफ अत्याचार...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2024 11:49 IST

Nagpur RSS Vijayadashmi Utsav 2024: पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के सामने पेश आ रही चुनौतियों पर भी चिंता जाहिर की।

Open in App
ठळक मुद्देभयावह साजिशें हमारे संकल्प की परीक्षा ले रही हैं। भारत एक खतरा है और पाकिस्तान से हाथ मिलाना चाहिए।कोई भी देश लोगों के राष्ट्रीय चरित्र से महान बनता है।

Nagpur RSS Vijayadashmi Utsav 2024: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को नागपुर में विजया दशमी उत्सव के अवसर पर कहा कि भारत को अस्थिर करने के प्रयास तेज हो रहे हैं और भयावह साजिशें हमारे संकल्प की परीक्षा ले रही हैं। भागवत ने बांग्लादेश की स्थिति के संदर्भ में कहा कि बांग्लादेश में यह बात फैलाई जा रही है कि भारत एक खतरा है और उन्हें बचाव के लिए पाकिस्तान से हाथ मिलाना चाहिए। उन्होंने पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के सामने पेश आ रही चुनौतियों पर भी चिंता जाहिर की।

संघ प्रमुख ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजया दशमी उत्सव के अवसर पर शस्त्र पूजा की और कहा कि कोई भी देश लोगों के राष्ट्रीय चरित्र से महान बनता है। उन्होंने कहा कि सभी का मानना ​​है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत अधिक सशक्त हुआ है तथा विश्व में उसकी साख भी बढ़ी है।

भागवत ने इस बात पर जोर दिया कि सामाजिक सद्भाव और एकता के लिए जाति और धर्म से ऊपर उठकर व्यक्तियों और परिवारों के बीच मित्रता का होना जरूरी है। विजया दशमी समारोह के संबोधन में भागवत ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर दु:ख जताया।

उन्होंने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म एवं उसकी हत्या के मामले में कहा कि घटना में कुछ लोगों ने अपराधियों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘अपराध, राजनीति और जहरीली संस्कृति का गठजोड़ हमें बर्बाद कर रहा है।’’ 

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतबांग्लादेशपाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला