लाइव न्यूज़ :

मुंबई: कोविड-19 का मरीज अस्पताल से भागा, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: November 6, 2020 16:53 IST

Open in App

मुंबई, छह नवंबर मुंबई में मादक पदार्थों से जुड़े मामले में गिरफ्तार एक कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति शहर के एक अस्पताल से भाग गया। संक्रमण की पुष्टि होने की बाद उसे वहां भर्ती कराया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आजाद मैदान पुलिस ने बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई के अस्पताल से भाग जाने के बाद उक्त मरीज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

अधिकारी के मुताबिक उस व्यक्ति को भायखला पुलिस ने पिछले महीने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।

उन्होंने कहा, कि 25 वर्षीय उस व्यक्ति को कुछ दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य द्वारा संचालित गोकुलदास तेजपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा कि मरीज के फरार होने के बाद अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने कहा, उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 224 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला