लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी दादा बने, आकाश और श्लोका के घर गूंजी किलकारियां, बेटे का जन्म

By विनीत कुमार | Published: December 10, 2020 2:49 PM

मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने बेटे को जन्म दिया है। अबांनी परिवार की ओर से इस बारे में बयान जारी कर बताया गया कि बच्चे का जन्म गुरुवार सुबह हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देआकाश अंबानी और श्लोका के घर आया नन्हा मेहमान, गुरुवार सुबह 11 बजे श्लोका ने दिया बेटे को जन्म पिछले साल मार्च में हुई थी मुकेश और नीता अंबानी के बड़े आकाश की धूमधाम से शादी

भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे मुंबई में बेटे को जन्म दिया। अंबानी परिवार के एक प्रवक्ता की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। 

प्रवक्ता की ओर से बयान जारी कर बताया गया, 'नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर बहुत खुश हैं। वे धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के परपोते का स्वागत करते हैं। श्लोका और आकाश अंबानी आज माता-पिता बन गए है। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। मां और बेटे दोनों ठीक हैं। नए मेहमान के आगमन ने मेहता और अंबानी परिवार में खुशियों की नई सौगात ला दी है।' 

बता दें कि आकाश दरअसल मुकेश और नीता अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं। पिछले ही साल 9 मार्च, 2019 को वे श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। श्लोक दरअसल मोना और रसेल मेहता की बेटी हैं।

आकाश और श्लोका स्कूल के दिनों से दोस्त रहे हैं। दोनों की स्कूल की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। बाद में श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी। श्लोका सोशल वर्कर भी हैं।

श्लोका और आकाश की शादी काफी धूमधाम से पिछले साल हुई थी। इसमें देश-विदेश के नामी शख्स शामिल हुए थे। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर संयुक्त राष्ट्र के पूर्व सचिव बान की मून, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर ने शादी समारोह में हिस्सा लिया था।

इसके अलावा गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला और कई बड़े राजनेता भी इस शादी का हिस्सा बने थे।

बताते चलें कि मुकेश अंबानी (63) और उनकी पत्नी नीता के तीन बच्चे हैं- जुड़वां बच्चे आकाश और ईशा, दोनों 29 साल के हैं और 25 वर्षीय अनंत। अंबानी परिवार विदेश में काफी समय बिताने के बाद पिछले महीने दिवाली से ठीक पहले मुंबई लौटा था। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीनीता अंबानीआकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGirls in ICT India-2024: अगर वर्ल्ड लीडर पर उभरना है तो लड़कियों को आगे लाइये, ईशा अंबानी ने कहा-टेक्नोलॉजी में हो बराबर हक मिले...

टेकमेनियाReliance Jio launches Rs 888: जियो धमाका, ₹888 की कीमत पर बेहतरीन OTT स्ट्रीमिंग प्लान पेश, कैसे उठाएं फायदा

भारतडॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग: क्यों घसीटते हैं अंबानी और अदानी को...?

भारत'पैसे नहीं भेजते इसलिए बुरा भला कहते हैं...',संसद में अडानी-अंबानी के खिलाफ बोलने के सवाल पर खुले तौर पर बोले कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी

कारोबारभारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में अहम भूमिका निभा रहे पीएम मोदी, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतSwati Maliwal Assault Case: कैसे हुआ स्वाति मालीवाल पर हमला? दिल्ली पुलिस करेगी खुलासा, सीएम केजरीवाल के आवास के CCTV फुटेज की होगी जांच

भारतविदेश मंत्री जयशंकर ने बताई 'मोदी जी ने वार रुकवा दी पापा' के पीछे की असली कहानी, जानें पीएम ने युद्ध रोकने के लिए क्या किया

भारतMaharashtra Lok Sabha Elections 2024: अगली पीढ़ी पर ध्यान नहीं, पीएम मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री पद चाहिए, ठाकरे ने कहा- बेरोजगारी और महंगाई से हर कोई प्रभावित...

भारतWest Bengal storm and rain: पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में तूफान और बारिश से आफत, 3 बच्चे समेत 13 की मौत, दो-दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

भारतब्लॉग: कुछ नेताओं का सब कुछ दांव पर है इन चुनावों में