लाइव न्यूज़ :

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2026 11:20 IST

अध्यक्षीय उद्बोधन में बरकत उल्ला विवि के कुलगुरु डॉ.एसके जैन ने कहा कि पहले पत्रकारों की कलम समाज को नई दिशा देती थी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान से अलंकृत किया।आज चैट जीपीटी और एआई के ज़माने में वैचारिक लेखन प्रभावित हुआ है। दो सदियों के बाद पत्रकारिता में हम इससे भटक गए हैं।

भोपालः हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष में हमें विचार करना होगा कि दो सौ साल पहले हमारे पूर्वजों ने किस तरह स्वतंत्रता आंदोलन में आम लोगों में चेतना जगाई। आज फेकन्यूज का दौर है।ऐसे में पत्रकारिता के सामने अनेक  चुनौतियां हैं। यह चिंता राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सप्रे संग्रहालय के कार्यक्रम में जताई। संग्रहालय ने महान संपादक और क्रांतिकारी गणेशशंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम किया था। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान से अलंकृत किया।

उन्होंने दैनिक ट्रिब्यून के सहायक संपादक अरुण नैथानी को महेश गुप्ता सम्मान और बृजेश शर्मा को अशोक मानोरिया आंचलिक पत्रकारिता सम्मान से अलंकृत किया। ज्ञानतीर्थ सप्रे संग्रहालय के बारे में उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में पांच बार यहां आया हूं। हर बार यहां संतोष मिलता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में बरकत उल्ला विवि के कुलगुरु डॉ.एसके जैन ने कहा कि पहले पत्रकारों की कलम समाज को नई दिशा देती थी।

लेकिन आज चैट जीपीटी और एआई के ज़माने में वैचारिक लेखन प्रभावित हुआ है। मुख्य वक्तव्य देते हुए माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने कहा कि हिंदी के पहले समाचार पत्र उदन्त मार्तंड का मूल मंत्र हिंदुस्तान का हित था। लेकिन दो सदियों के बाद पत्रकारिता में हम इससे भटक गए हैं।

तिवारी ने  सरकारी संस्थानों में बढ़ती छुट्टियों और घटते कार्य दिवसों पर चिंता जताई। इस वजह से चलते संस्थानों के कार्य और कर्मचारियों की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। आरंभ में सप्रे संग्रहालय के संस्थापक विजयदत्त श्रीधर ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता के दो सौ साल पूरे होने पर  सप्रे संग्रहालय की पहल पर देश में अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। यह भी इसी कड़ी का हिस्सा है।

विद्यार्थीजी से उन युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए,जो पत्रकारिता में आना चाहते हैं। कार्यक्रम के दूसरे चरण में हिंदी पत्रकारिता के दो सौ साल के सफ़र पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और बायोपिक फ़िल्म निर्देशक राजेश बादल ने की। गोष्ठी में विकास मिश्रा और अरुण नैथानी ने भी विचार रखे। विकास मिश्र ने कहा कि पुराने पत्रकारों की भाषा शुद्ध और समृद्ध होती थी।

आज भाषा में शुद्धता नहीं है। यह अशुद्धता भी गंभीर चुनौती है,जैसी विश्वसनीयता की है। उन्होंने कहा कि नए पत्रकार इस क्षेत्र में चकाचौंध के कारण आ रहे हैं। इससे स्वस्थ पत्रकारिता हाशिये पर चली गई है। वरिष्ठ पत्रकार अरुण नैथानी ने कहा कि समाज चिकित्सा और पत्रकारिता दोनों ही क्षेत्रों में विश्वसनीयता की आशा करता है, किंतु आज ऐसा नहीं  है।

सोशल मीडिया ने सारा वातावरण दूषित कर दिया है। इसके दुष्परिणाम आने वाले समय में भुगतने होंगे। उन्होंने विजयदत्त श्रीधर के ग्रन्थ समग्र भारतीय पत्रकारिता को तीन खंडों के शोध ग्रंथ के स्थान पर संक्षिप्त स्वरूप में एक साथ प्रकाशित करने का सुझाव दिया।

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने कहा कि भारतीय पत्रकारिता के इतिहास पर दृष्टि डालें तो महात्मा गांधी स्वतंत्रता आंदोलन के दौर के सबसे बड़े पत्रकार थे। उन्होंने पत्रकारिता के इतिहास के ऐसे कईअनछुए पहलुओं का उल्लेख किया और कहा कि इन सभी को पत्रकारिता पाठ्यक्रमों में शामिल करना चाहिए, जिससे नई पीढ़ी के पत्रकार इतिहास को सही रूप से समझ सकें।

उन्होंने पत्रकारिता पढ़ाने वाले संस्थानों से आग्रह किया कि वे पत्रकारिता के पुरोधाओं की ज़िंदगी से जुड़ी हर कथा को पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनाएं। दोनों सत्रों का संचालन सप्रे संग्रहालय के निदेशक अरविन्द श्रीधर ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पत्रकार,लेखक और अधिकारी उपस्थित थे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला