लाइव न्यूज़ :

वीडियो: जब पूर्व मंत्री इमरती देवी ने बाबा से पूछा- चुनाव कैसे हारी? पंडोखर सरकार बोले- नाम नहीं लूंगा...लेकिन...

By आजाद खान | Updated: November 6, 2022 10:09 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री इमरती देवी के सवाल पर पंडोखर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि आपके हार के पीछे आपकी वर्तमान पार्टी का शख्स है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि पूर्व मंत्री पंडोखर सरकार से चुनाव में अपनी हार का कारण पूछ रही है। इस सवाल का जवाब देते हुए पंडोखर सरकार ने कहा कि मैं उस शख्स का नाम नहीं लूंगा।

भोपाल: सिंधिया समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पूर्व मंत्री को प्रसिद्ध पंडोखर सरकार की दरबार में हाजरी लगाते और उनसे सवाल पूछते हुए देखा गया है। वायरल इस वीडियो में इमरती देवी पंडोखर सरकार से दो सवाल पूछते हुए नजर आ रही है। 

उनका पहला सवाल यह था कि उन्हें पिछले चुनाव में किसने हराया है। इसके साथ उन्होंने अपनी नातिन को लेकर भी एक सवाल पूछा है। ऐसे में पूर्व मंत्री का वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला कि पूर्व मंत्री पंडोखर सरकार की दरबार में पहुंची है और उनसे दो सवाल पूछ रही है। उन्होंने पहला सवाल पूछते हुए कहा कि मैं राजनीति बहुत साफ सुथरी करती हूं फिर भी मुझे चुनाव कैसे हराया। 

इस पर पंडोखर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि उस शख्स का नाम नहीं लिया जाएगा लेकिन इतना कहा जा सकता है कि वह शख्स जिस में आपको हराया है वह आप के ही वर्तमान के पार्टी का है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जनता आपकी है और वे लोग आपको प्यार भी करते है। 

पंडोखर सरकार ने पूर्व मंत्री के भविष्य के राजनीतिक सफर के बारे में भी बोला है। पंडोखर सरकार ने इमरती देवी के दूसरे सवाल का भी जवाब दिया और कहा कि अपनी नातिन को धाम पर लाएं। 

 2018 के विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के टिकट पर लड़ा था चुनाव

आपको बता दें कि इमरती देवी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही कांग्रेस छोड़ा था और 2018 के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। ऐसे में इस चुनाव में उन्हें हार मिला था। इस हार के बाद इमरती देवी ने कई बार अपने हार का कारण भाजपा के नेताओं को ठहराया है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोJyotiraditya Scindia
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला