लाइव न्यूज़ :

MP News: महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, 16 अवैध इमारतें जमीदोज; हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 24, 2026 12:28 IST

MP News: महाकालेश्वर मंदिर के पास बेगमबाग इलाके में अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

Open in App

MP News: महाकालेश्वर मंदिर के निकट मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई शुरू की। आधा दर्जन पोकलेन और बुलडोजर की मदद से 16 अवैध इमारतों को जमीदोज किया जा रहा है। यह कार्रवाई लोअर कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद शुरू हुई है।कार्रवाई महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार नीलकण्ठ द्वार के पास से आरंभ की गई।

उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के 45 आवासीय भूखंडों पर धर्म विशेष के लोगों ने नियम विरुद्ध तरीके से 90 हिस्सों में बांटकर व्यावसायिक निर्माण कर लिए थे। पूर्व में इसी क्षेत्र में 42 अवैध इमारतें ढाही जा चुकी हैं।

यूडीए के सीईओ के नेतृत्व में 50 पुलिस अधिकारी-जवान, 50 नगर निगम कर्मी और प्रशासनिक अमला तैनात है। भारी सुरक्षा के बीच चली इस कार्रवाई से इलाके में तनाव बना रहा, लेकिन प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से काम जारी रखा।हरि फाटक ब्रिज चौड़ीकरण को मिलेगी गति

इस कार्रवाई से हरि फाटक ब्रिज चौड़ीकरण और महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग योजना का कार्य तेज होगा। यूडीए अधिकारियों के अनुसार, ये अतिक्रमण हटने से विकास योजनाएं पटरी पर लौटेंगी, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने भी इसे स्वागतयोग्य कदम बताया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि केवल अवैध निर्माण ही लक्ष्य हैं, और कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा। आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरMadhya Pradesh High CourtMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं