लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: सीमेंट से भरे कंक्रीट मिक्सर ट्रक की चपेट में आई कार, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

By अंजली चौहान | Updated: February 2, 2023 11:27 IST

जानकारी के मुताबिक, बन्नेरघट्टा मेन रोड पर जब यह हादसा हुआ तो महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी, 47 साल गायत्री कुमारी और उनकी 16 साल की बेटी समता दोनों बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु के बन्नेरघट्टा मेन रोड पर कार और कंक्रीट मिक्सर ट्रक हुई टक्कर।बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक पलट गया, जिसके बाद ये हादसा हुआ। ट्रक के नीचे दबकर कार सवार महिला और उसकी बेटी की हुई मौत।

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। जहां अपने बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां और बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की कार के ऊपर सीमेंट-कंक्रीट ट्रक अचानक पलट गया, जिसके नीचे कार दब गई और मां-बेटी दोनों कार में ही फंस गए। हादसा कितना भयावह था ये कार को देखकर साफ पता चल रहा है। हादसे के बाद कार की तस्वीरे सामने आई है। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पिचक गई है। 

पुलिस के मुताबिक, ट्रक इतना भारी था कि कार उसके नीचे दब गई और हादसे के बाद चश्मदीदों ने जब कार चालक मां और उनकी बेटी को निकालने की कोशिश की तो वाहन भारी होने के कारण ऐसा न हो सका। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत से जेसीबी और क्रेन की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

जानकारी के मुताबिक, बन्नेरघट्टा मेन रोड पर जब यह हादसा हुआ तो महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी, 47 साल गायत्री कुमारी और उनकी 16 साल की बेटी समता दोनों बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में रहते थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसकी चपेट में कार आ गई।

बता दें कि बेंगलुरु में हाल ही में एक और सड़क दुर्घटना में एक परिवार उजड़ गया। यहां बाइक पर जा रहे परिवार पर मेट्रो का निर्माणाधीन पिलर गिर गया, जिसके बाद महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। ये घटना जनवरी में हुई थी।  

टॅग्स :बेंगलुरुसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज