लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के अधिकतर नेता अब रिहा हो चुके हैं, करीब 20-25 अब भी हिरासत मेंः राममाधव

By भाषा | Updated: January 10, 2020 18:22 IST

भाजपा के महासचिव राममाधव ने कहा, ‘‘अधिकतर नेता अब रिहा हो चुके हैं। करीब 20-25 अब भी हिरासत में हैं। मुझे उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक उन्हें रिहा कर दिया जाएगा या अगले कुछ हफ्ते में उन्हें रिहा किया जाएगा।’’ उनसे पूछा गया था कि हिरासत में लिए गए नेताओं को कब सामान्य गतिविधियों में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे केंद्र शासित क्षेत्र में सेवाएं ‘बहुत जल्द’ पूरी तरह बहाल कर दी जाएंगी।उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर पाबंदियों को ‘‘धीरे-धीरे’’ हटाया जा रहा है।

अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने के बाद हिरासत में लिए गए जम्मू-कश्मीर के अधिकतर नेताओं को अब रिहा कर दिया गया है और शेष 20-25 नेताओं को ‘‘उम्मीद है कि’’ अगले कुछ हफ्तों में रिहा कर दिया जाएगा। यह बात भाजपा के महासचिव राममाधव ने शुक्रवार को कही।

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकतर नेता अब रिहा हो चुके हैं। करीब 20-25 अब भी हिरासत में हैं। मुझे उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक उन्हें रिहा कर दिया जाएगा या अगले कुछ हफ्ते में उन्हें रिहा किया जाएगा।’’ उनसे पूछा गया था कि हिरासत में लिए गए नेताओं को कब सामान्य गतिविधियों में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर पाबंदियों को ‘‘धीरे-धीरे’’ हटाया जा रहा है और पूरे केंद्र शासित क्षेत्र में सेवाएं ‘बहुत जल्द’ पूरी तरह बहाल कर दी जाएंगी। माधव ने कहा, ‘‘मोबाइल सेवाएं अब पूरी तरह बहाल हो गई हैं जिसमें संदेश सेवा भी शामिल है और मुझे विश्वास है कि जल्द ही इंटरनेट सेवाएं भी पूरे केंद्र शासित क्षेत्र में पूरी तरह बहाल हो जाएंगी।’’

विदेशी दूतों के दौरे के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि घाटी की सही स्थिति के बारे में पूरी दुनिया को बताने के लिए यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण उपाय करने के बाद घाटी में शांति है। घाटी के लोग ज्यादा विकास, ज्यादा प्रगति का स्वागत करने के लिए तैयार हैं और दूतों ने घाटी का दौरा किया है उसमें उन्हें यह महसूस हुआ होगा।’’ पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत प्राप्त विशेष दर्जे को पिछले वर्ष पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने समाप्त कर दिया था। 

टॅग्स :मोदी सरकारजम्मू कश्मीरराम माधवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह