लाइव न्यूज़ :

कोटा के अस्पताल में ब्लैक फंगस से संक्रमित 30 से अधिक मरीजों का चल रहा है उपचार

By भाषा | Updated: May 24, 2021 13:19 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 24 मई कोटा में म्यूकरमाइकोसिस से जूझ रहे 30 से अधिक मरीजों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक डॉक्टर ने इस बारे में बताया।

एमबीएस अस्पताल में अपनी टीम के साथ म्यूकरमाइकोसिस से प्रभावित लोगों का उपचार कर रहे डॉक्टर राजकुमार जैन ने बताया कि इनमें से अधिकतर कोविड-19 से उबर चुके मरीज हैं। उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें गैर कोविड मरीजों में ब्लैक फंगस का कोई मामला नहीं मिला है।

जैन ने रविवार को बताया कि एमबीएस अस्पताल में कम से कम 30 मरीजों का ब्लैक फंगस का उपचार चल रहा है इनमें से पांच-छह मरीजों की हालत गंभीर है।

एक वार्ड अधिकारी ने बताया कि अधिकतर मरीज कोटा और राजस्थान के पास के जिलों से हैं जबकि दो मरीज मध्य प्रदेश से हैं।

इस बीच कोरोना वायरस से उबर चुके 45 वर्षीय एक व्यक्ति की झालवाड़ से कोटा ले जाने के दौरान ब्लैक फंगस के संक्रमण से मौत हो गयी। उसके परिवार ने इस बारे में बताया।

जैन ने बताया कि रामस्वरूप म्यूकरमाइकोसिस के आखिरी चरण में था और इस संक्रमण से मृत्यु दर अत्यधिक है।

उन्होंने बताया, ‘‘ब्लैक फंगस अगर मस्तिष्क में पहुंच जाता है तो मृत्युदर 100 प्रतिशत हो जाती है।’’

उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में संक्रमण का पता चलने पर ठीक होने की संभावना अधिक रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग