लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार 'वन नेशन वन इलेक्शन' को लेकर हुई गंभीर, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अगुवाई में बनाया पैनल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 1, 2023 10:38 IST

नरेंद्र मोदी सरकार ने देशभर में लोकसभा के साथ राज्यों के विधानसभा चुनाव कराने की अपनी गंभीर सोच को हकीकत में बदलने के लिए बेहद गंभीर प्रयास शुरू कर दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के मुद्दे को लागू करने के लिए की गंभीर पहल केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया हैसंभावना है कि सरकार संसद के विशेष सत्र में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक को पेश कर सकती है

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देशभर में लोकसभा के साथ राज्यों के विधानसभा चुनाव कराने की अपनी गंभीर सोच को हकीकत में बदलने के लिए बेहद गंभीर प्रयास शुरू कर दिये हैं। जानकारी के अनुसार 'एक राष्ट्र एक चुनाव' की संभावना तलाशने के लिए केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार मोदी सरकार द्वारा बीते शुक्रवार को गठित किये गये पैनल के सदस्यों पर एक अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। खबरों के मुताबिक इस तरह के कयास लग रहे हैं कि केंद्र सरकार 18 से 22 सितंबर तक होने वाले संसद के विशेष सत्र के दौरान 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक को संसद में पेश कर सकती है।

दरअसल मोदी सरकार की इच्छा है कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के तहत पूरे देश में एक साथ चुनाव कराए जाएं। जिसके तहत पूरे भारत में लोकसभा और सभी राज्यों के विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे और मतदान भी संभवतः एक ही समय के आसपास होगा।

मोदी सरकार अपने 9 सालों के लगातार कार्यकाल में दूसरी बार संसद के विशेष सत्र का आयोजन करने जा रही है। इससे पहले सरकार ने 30 जून 2017 की आधी रात को जीएसटी लागू करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा की विशेष संयुक्त बैठक बुलाई थी।  वहीं अब फिर से 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है।

हालांकि, इस बार का विशेष सत्र पांच दिनों का होगा और दोनों सदनों की बैठक अलग-अलग होगी, जैसा कि वे आमतौर पर संसद सत्र के दौरान हुआ करते हैं।

टॅग्स :रामनाथ कोविंदमोदी सरकारसंसदCentral Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज