लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार में अमित शाह बनेंगे गृह मंत्री, सीएम केजरीवाल ने 10 मई को कर दी थी 'भविष्यवाणी'

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 31, 2019 16:54 IST

10 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि देशवासियों, वोट देते वक्त सोचना। अगर मोदी जी दोबारा आ गए तो अमित शाह गृहमंत्री होंगे। जिस देश का गृहमंत्री अमित शाह हो, उस देश का क्या होगा, ये सोच के वोट डालना।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने आज अमित शाह को देश का नया गृहमंत्री बना दिया। उनके गृह मंत्री बनने का अंदेशा अरविंद केजरीवाल को काफी पहले से था।12 मई को होने वाले मतदान से पहले 10 मई को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली समेत देशवासियों को ट्वीट करते हुए आगाह किया था कि मोदी के पक्ष में वोट न करें। 

कहा जाता है कि वाणी पर मां सरस्वती वास करती है। लोकसभा चुनाव के दौरान नेता एक-दूसरे पर लगातार कमेंट कर रह थे।

10 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि देशवासियों, वोट देते वक्त सोचना। अगर मोदी जी दोबारा आ गए तो अमित शाह गृहमंत्री होंगे। जिस देश का गृहमंत्री अमित शाह हो, उस देश का क्या होगा, ये सोच के वोट डालना।

पीएम मोदी ने आज अमित शाह को देश का नया गृहमंत्री बना दिया। उनके गृह मंत्री बनने का अंदेशा अरविंद केजरीवाल को काफी पहले से था। 

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 12 मई को होने वाले मतदान से पहले 10 मई को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली समेत देशवासियों को ट्वीट करते हुए आगाह किया था कि मोदी के पक्ष में वोट न करें। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज से 21 दिन (10 मई) पहले ट्वीट करते हुए देशवासियों को आगाह करते हुए कहा था कि अगर मोदी फिर से सत्ता में आए तो गृह मंत्री अमित शाह होंगे। 

केजरीवाल की यह बात सही साबित हुई और नरेंद्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अमित शाह देश के नए गृह मंत्री बन गए। लेकिन जनता ने उनकी अपील पर ध्यान नहीं दिया और जहां उनकी आम आदमी पार्टी (आप) की बुरी तरह से हार हुई तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चुनाव में ऐतिहासिक विजय मिली।

बीजेपी ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 303 से ज्यादा सीटें हासिल कर ली। दिल्ली में भाजपा को 7 सीटें मिली। अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद देखना होगा कि केजरीवाल सरकार के साथ रिश्ते कैसे रहते हैं, क्योंकि कई मामलों में केंद्र के भरोसे दिल्ली सरकार को रहना पड़ता है। 

दिल्ली पुलिस समेत कई अहम विभाग केंद्र के अधीन आते हैं। नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और केंद्र के बीच जमकर तनातनी दिखी थी। केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का दर्जा दिए जाने का आंदोलन भी शुरू किया था।

 

 

 

 

 

 

 

टॅग्स :मोदी सरकारअरविन्द केजरीवालअमित शाहनरेंद्र मोदीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी